Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हरियाणा: हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, मानेसर जमीन घोटाले में हुड्डा से 4 घंटे पूछताछ
देश

हरियाणा: हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, मानेसर जमीन घोटाले में हुड्डा से 4 घंटे पूछताछ

December 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अहम कार्रवाई करते हुए हरियाणा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। ईडी ने एक तरफ जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मानेसर जमीन घोटाले के आरोप में चार घंटे तक पूछताछ के लिए बैठाए रखा, वहीं जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म को खंगाला। साथ ही पंचकूला की कोठी सील कर अटैच कर दी।

ईडी के जोनल ऑफिस चंडीगढ़ तथा दिल्ली मुख्यालय की टीमों ने दिनभर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरुद्ध मानेसर जमीन घोटाले में सीबीआई तथा ईडी की जांच चल रही है। ईडी के चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा पहले भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूछताछ के लिए कई बार तलब किया जा चुका है।

auto

बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भूपेंद्र सिंह हुड्डा सेक्टर-18 स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। करीब चार घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने मानेसर जमीन घोटाले में हुड्डा से पूछताछ की है। उधर हुड्डा के ईडी कार्यालय में होने की सूचना मिलते ही मीडिया का जमावड़ा लग गया। दोहपर करीब एक बजे हुड्डा ईडी कार्यालय से बाहर निकले, लेकिन वह मुख्य द्वार की बजाए पिछले दरवाजे से बाहर निकल गए।

दूसरी तरफ ईडी की टीम ने बुधवार की सुबह भारी पुलिस तथा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सिरसा जिला के तेजा खेड़ा स्थित चौटाला फार्म में डेरा डाल लिया। ईडी के अधिकारियों ने तेजा खेड़ा में कई घंटे तक जांच-पड़ताल की। जबकि ईडी के सहायक निदेशक दीपक कुमार और उनकी टीम ने पंचकूला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-चार स्थित कोठी नंबर 6-पी को अटैच कर दिया। इस कोठी के बाहर एक नोटिस चस्पा करने के अलावा बड़ा सा बोर्ड लगा दिया गया है। उस पर लिखा है कि यह संपत्ति ईडी की है, जोकि पहले ओम प्रकाश चौटाला की थी। इसे अब अटैच कर दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश में नकली ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई चुनौतियां : नितिन गडकरी
Next Article चिन्मयानंद मामले में छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘हैक2 इनोवेट’… इंजीनियरिंग का ‘माइंड’, साइबर सुरक्षा की जंग और 24 घंटे की महाचुनौती

September 15, 2026

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.