Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 21 April, 2026 • 06:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश में नकली ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई चुनौतियां : नितिन गडकरी
देश

देश में नकली ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई चुनौतियां : नितिन गडकरी

December 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुरुग्राम। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा देश के लिए सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। देश में सड़क सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियां हैं, जिसमें नकली ड्राइविंग लाइसेंस, दोषपूर्ण सड़क इंजीनियरिंग और बड़े पैमाने पर लोगों में पर्याप्त जागरुकता की कमी होना है।

गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय प्रभावी तरीके से इनमें से हर एक से निपटने के लिए कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ प्रयास जिनकी योजना बनाई गई है, उनमें ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, नए ड्राइवर प्रशिक्षण स्कूल खोलना, सड़क सुरक्षा ऑडिट और ब्लैक स्पॉट को ठीक करना शामिल है। इसके लिए सभी का सहयोग प्राप्त होना बेहद जरूरी है। दुर्घटनाओं को कम करने और लाखों लोगों के जीवन को बचाने के लिए कानून लागू करने और क्षमता निर्माण करने में नागरिक, शिक्षा संस्थान, निगम, नॉट-फॉर-प्रॉफिट संगठन और मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दुनिया के सबसे बड़े ब्रियूअर-एबी इनबेव की ओर से यह पहल की गई है।
सांसद थरूर ने किया ई-लर्निंग मॉड्यूल लॉन्च
कार्यक्रम में सांसद डॉ. शशि थरूर ने यूथ एंड रोड सेफ्टी के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल लॉन्च किया, जिसे यूएनआईटीएआर (यूनाइटेड नेशंस इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च) के साथ साझेदारी में सेफर रोड्स फॉर गुरुग्राम द्वारा विकसित किया गया है। 90-मिनट के मॉड्यूल में एक वीडियो-आधारित इंटरफेस है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित सड़क उपयोग के लिए जागरुकता बढ़ाने और क्षमता का निर्माण करना है।
सड़क सुरक्षा और युवाओं के मुद्दे पर डॉ. शशि थरूर ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार भारत में सभी सड़क दुर्घटनाओं में एक चौथाई लोग 35 वर्ष की आयु तक के लोग शामिल हैं। सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण बताता है कि सड़क सुरक्षा के लिए चार प्रमुख चुनौतियां हैं- ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के भ्रष्ट तरीके, ड्राइविंग करते समय लापरवाही, खराब सड़क डिजाइन और खराब आपातकालीन रिस्पान्स। जनता को शिक्षित करने की दिशा में लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्हें सड़कों का उपयोग करते समय साथी सड़क उपयोगकर्ता के स्थान का सम्मान करने की आवश्यकता है। इसके लिए कानून को सही तरीके से लागू करना जरूरी है, साथ ही सार्वजनिक शिक्षा सभी के लिए सुरक्षित सड़क बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से वापस लिया नाम, बंद किया चुनावी अभियान
Next Article हरियाणा: हुड्डा और चौटाला पर ईडी ने कसा शिकंजा, मानेसर जमीन घोटाले में हुड्डा से 4 घंटे पूछताछ

Related Posts

Headlines

नोएडा बवाल : जमशेदपुर NIT का पूर्व छात्र निकला मास्टरमाइंड, पाकिस्तान से भी गहरा कनेक्शन

April 17, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, अंतिम संस्कार कल

April 12, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026

इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ

April 21, 2026

चावल में बार-बार लग रहे हैं घुन और कीड़े? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

April 21, 2026

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026

ममता के प्रचार में हेमंत की एंट्री पर कांग्रेस का साफ जवाब… जानें क्या

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.