Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 04:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लुभावने नारे देने वाली पार्टियों के आधे नेता जेल में और आधे बेल पर : जेपी नड्डा
झारखंड

लुभावने नारे देने वाली पार्टियों के आधे नेता जेल में और आधे बेल पर : जेपी नड्डा

December 5, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

-भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने जमुआ में की चुनावी सभा
-कहा, विधानसभा चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर को बदलने वाला

गिरिडीह/रांची। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जमुआ पवित्र नदियों का स्थल है। मैं इस पवित्र स्थल को नमन करता हूं। यहां की भीड़ से पता चलता है कि आपने कमल फूल को खिलाने का मन बना लिया है। यह चुनाव झारखंड की तकदीर और तस्वीर संवारने का है। इस चुनाव में ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिन लोगों ने आपकी तिजोरी लूटने का काम किया है। ऐसे लोग भी सुंदर लुभावने वादे लेकर आपके पास पहुंच रहे हैं। कभी किसी नेता या पार्टी को इस बात पर वोट मत दीजिए कि वह क्या करेगा, बल्कि इस बात पर वोट दें कि उसने पीछे क्या किया है। बहुत-सी पार्टियों ने लुभावने नारे दिए हैं। उनके आधे नेता जेल में हैं और बाकी बेल पर।

Advertisement Advertisement

गुरुवार को नड्डा जमुआ के गांधी मैदान में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत सिर्फ झारखंड या देश में नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे बड़ी योजना है। एक साल के अंदर 57 लाख लोगों ने इसका फायदा उठाया है। यह छोटी बात नहीं है। 2014 तक पूरे देश में 6 एम्स था। मोदी जी ने 19 और मेडिकल कॉलेज खोल दिया। देवघर में भी एम्स खोला गया है। उन्होंने कहा कि जमुआ में डिग्री कॉलेज खुला है कि नहीं बताएं। सड़के बनी है कि नहीं। अगर हां तो इस तरीके से काम करने वाला भाजपा का ही उम्मीदवार हो सकता है।कांग्रेस और जेएमएम हमेशा समाज को तोड़ने की बात करती है। आज उन्हें भी विकास की बात करनी पड़ रही है। इसलिए नहीं कि उन्हें विकास पसंद है, बल्कि इसलिए कि मोदी की वजह से अब विकास की बात जरूरी है।
चुनावी सभा को सांसद अन्नपूर्ण देवी, उम्मीदवार केदार हाजरा, प्रो. जयप्रकाश वर्मा, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।

यूपीए सरकार ने न जमीन छोड़ी और न आसमान
नड्डा ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश में क्या तस्वीर थी? क्या वातावरण था ? कभी 176000 करोड़ का घोटाला, कभी पनडुब्बी घोटाला, कभी कोयले का घोटाला। यूपीए की सरकार ने न तो जमीन छोड़ी और न ही आसमान, पर आज क्या स्थिति है? आपने मोदी जी को देश का नेतृत्व करने का मौका दिया। मोदी के नेतृत्व मे देशवासीओ का सीना चोड़ा हुआ है। यह मोदी जी हैं जिन्होंने डिफेंस की रणनीति तय की। घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। पाकिस्तान तिलमिला गया। उसने फिर से पुलवामा में हमला कराया। मोदी जी ने पाकिस्तान से कहा, तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा और पुलवामा का बदला उन्होंने बालाकोट में लिया।

यह चुनाव धर्म और अधर्म की, विकास और विनाश की लड़ाई है
झारखंड को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया। झारखंड को किस ने संवारा? मोदी जी और रघुवर दास ने। कांग्रेस, जेएमएम यह समाज को लड़ाने की बात करती है। जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले इन्हीं लोगों ने आदिवासियों की जमीन लूटी। यह चुनाव धर्म और अधर्म की सेवा करने वालों और मेवा खाने वालों की यह विकास और विनाश की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी बुराइयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाप्त कर दिया। विश्व में मोदी का डंका बज रहा है।

एक देश में दो विधान और दो निशान नहीं चलेगा
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अनुच्छेद 370 नासूर बना हुआ था। एक देश में दो विधान और दो निशान नहीं चलेगा। यह भाजपा ने कर दिखाया। मोदी जी की इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति ने अनुच्छेद 370 को धराशाई कर दिया और जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में शामिल कर दिया। कश्मीर में भारत के कई कानून पहले लागू नहीं हो सकते थे। भ्रष्टाचार निरोधक कानून भी वहां लागू नहीं हो सकते थे। 3 परिवारों ने वहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया अब वहां जांच चल रही है।

मजबूत नेता के मजबूत इरादे के साथ देश चलता है
नड्डा ने कहा कि राम जन्मभूमि का मामला लंबे समय से लंबित था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। जब मजबूत सरकार होती है तो मजबूत निर्णय होते हैं। जब मजबूत नेता के मजबूत इरादे के साथ देश चलता है तो दुनिया उसके पीछे चलती है। अब भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका की धरती पर जाते हैं तो प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिका के राष्ट्रपति उनका भाषण सुनने आते हैं। जिस चीन के साथ तकरार चलती है उसके साथ महाबलीपुरम में अनौपचारिक वार्ता चलती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article36 नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड
Next Article रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 5.15 फीसदी पर रखा बरकरार, जीडीपी अनुमान घटाकर किया 5 फीसदी

Related Posts

Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
Headlines

PF-पेंशन और आशिक से निकाह के चलते मां को दे दी खौफनाक मौ’त, SP खोल गए राज… देखें वीडियो

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.