Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 01:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त
देश

पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त

December 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय की अपील पर मुंबई के पीएमएलए कोर्ट ने 14 हजार करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले के आरोपित हीरा व्यापारी नीरव मोदी को गुरुवार को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया है।
पीएनबी घोटाले के हलफनामे में जिन 23 आरोपितों के नाम हैं, उसमें से 21 लोग नीरव मोदी के सीधे संपर्क में थे। पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी को विशेष प्रतिबंधक कानून के प्रावधानों के अनुसार पीएमएलए कोर्ट ने बतौर वित्तीय अपराधी फरार घोषित किया है। नीरव मोदी की संपत्ति जब्त करने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है। फॉरेन्सिक ऑडिट में पीएनबी में 14 हजार करोड़ रुपये का घालमेल होने की बात कही गई है। भारत से भागे नीरव मोदी को पीएनबी ने गैर-कानूनी तरीके से वित्तीय मदद दी थी।
पता चला है कि बेल्जियम की नामचीन कंपनी बीडीओ को ऑडिट का काम दिया गया था। कंपनी ने पांच रिपोर्ट पीएनबी को दी हैं। रिपोर्ट में गैर-कानूनी तरीके से दिए गए हलफनामे का उल्लेख है। पीएनबी ने 28 हजार करोड़ रुपये मूल्य का 1561 हलफनामा दिया था। उसमें से तकरीबन 25 हजार करोड़ रुपये मूल्य के 1381 हलफनामे गैर-कानूनी तरीके से दिए गए थे। फाॅरेंसिक रिपोर्ट में 193 हलफनामों का दुरुपयोग करने का जिक्र है। इसमें नीरव मोदी की 20 संपत्तियों का उल्लेख है। बीडीओ कंपनी की रिपोर्ट में नीरव मोदी की 25 महंगी कार, एक जलपोत और 106 महंगी पेंटिंग्स का जिक्र है। इस पेंटिंग की कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
शराब कारोबारी विजय माल्या के बाद नीरव मोदी दूसरा कारोबारी है जिसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी कानून के पिछले साल अस्तित्व में आने के बाद इसके दायरे में लाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्यपाल पर शिक्षामंत्री का कटाक्ष, कहा- उन्हें चिड़ियाघर जाना चाहिए .
Next Article हैदराबाद : दिशा रेप और हत्याकांड के चारों आरोपित पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Related Posts

देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Headlines

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल तक जेल, 50 लाख जुर्माना, एडवाइजरी जारी

September 21, 2026
Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.