Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 11:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्यपाल पर शिक्षामंत्री का कटाक्ष, कहा- उन्हें चिड़ियाघर जाना चाहिए .
देश

राज्यपाल पर शिक्षामंत्री का कटाक्ष, कहा- उन्हें चिड़ियाघर जाना चाहिए .

December 5, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के पहुंचने पर प्रवेश द्वार पर ताला लगने पर मचे विवाद के बीच राज्य के संसदीय कार्य और शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने गुरुवार को कटाक्ष किया। उन्होंने कहा है कि राज्यपाल को चिड़ियाघर जाना चाहिए।

पार्थ चटर्जी ने मीडिया से कहा, राज्यपाल को फोटो खिंचवाना और सुर्खियों में रहना पसंद है। इसलिए यहां-वहां जा रहे हैं। राज्यपाल जहां चाहें वहां जा सकते हैं, कोई रोक-टोक नहीं है केवल उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि राज्य सरकार के रुपये अधिक खर्च न करें।

Advertisement Advertisement

उन्होंने कहा कि राजभवन का खर्च पहले से ज्यादा बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सुबह 10:30 बजे विधानसभा गए थे। प्रवेश द्वार पर ताला लगा मिलने पर राज्यपाल ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।

चटर्जी ने इस पर कहा है कि अगर राज्यपाल को अगर पश्चिम बंगाल के लोकतंत्र की चिंता है तो उन्हें केंद्र सरकार से वह धनराशि दिलानी चाहिए जो पश्चिम बंगाल सरकार को अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कहीं के भी राज्यपाल इतने सवाल खड़े नहीं करते । अगर राज्य सरकार ने कहीं गलती की है तो राज्यपाल को चाहिए कि सरकार के प्रतिनिधि को बुलाकर उसके बारे में बताएं और समाधान का रास्ता समझाएं। मगर धनखड़ ऐसा करने के बजाय मीडिया में सबकुछ बताते हैं। उनका क्या इरादा है कोई नहीं जानता।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल जादवपुर विश्वविद्यालय पहले ही जा चुके हैं। एक दिन पहले कलकत्ता विश्वविद्यालय गए। गुरुवार को विधानसभा पहुंच गए। अब उन्हें चिड़ियाघर जाना चाहिए। वहां वह और अधिक जनसंपर्क कर सकेंगे। बुधवार को राज्यपाल ने कलकत्ता विश्वविद्यालय में वीसी के कमरे में ताला लटकने पर नाराजगी जताई थी। इस पर सफाई देते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में जो बैठक होनी थी वह पहले ही रद्द कर दी गई थी। राज्यपाल को इस बारे में जानकारी भी दी गई थी। बावजूद इसके वह वहां गए और मीडिया में अपनी बातें रखी थीं। इशारे-इशारे में पार्थ ने कहा कि राज्यपाल हर जगह जाकर भाषणबाजी करना चाहते हैं इसलिए वह जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत
Next Article पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, संपत्ति भी होगी जब्त

Related Posts

Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.