WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां मोड के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना में बच्चों के पिता और मां की हालत गंभीर है।
बुधवार रात चतरा जिले के मयूरहंड के रहने वाले प्रदीप कुमार अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर बाइक से अपने घर से बरही थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती स्थित ससुराल जा रहे थे। उरवां मोड़ के समीप बन रहे नए पुल के पास उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गयी। घटनास्थल पर ही प्रदीप कुमार के दोनों बच्चों की जान चली गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चों की उम्र तीन वर्ष और पांच वर्ष थी। इस घटना में पति-पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

