Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 10:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जम्मू-कश्मीर में ‘हलचल’ के पीछे हो सकती हैं ये वजहें
देश

जम्मू-कश्मीर में ‘हलचल’ के पीछे हो सकती हैं ये वजहें

August 3, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जम्मू कश्मीर में अफरा तफरी के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आखिर सेना की भारी तैनाती को किस तरीके से लिया जाए?
जम्मू कश्मीर में सेना की बढ़ती हलचल से सभी हैरान हैं. राजनीतिक दल सरकार से सवाल कर रहे हैं. अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. राज्यपाल और सेना की तरफ से कुछ बयान आए हैं लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी सामने नहीं आ पाया है, जिसके बाद ये कहा जा सके कि इसी वजह से घाटी में सेना की इतनी भारी तैनाती की जा रही है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट है तो फिर गुलमर्ग के होटलों को क्यों खाली करवाया जा रहा है? श्रीनगर के एनआईटी को क्यों खाली करवाया जा रहा है? जम्मू कश्मीर में अफरा तफरी के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आखिर सेना की भारी तैनाती को किस तरीके से लिया जाए? सवाल गंभीर है लेकिन इसके पीछे ये 5 वजहें हो सकती हैं.

खत्म हो सकता है जम्मू कश्मीर का स्पेशल स्टेट्स
सबसे ज्यादा इसी बात की संभावना जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर को स्पेशल स्टेट्स देने वाले आर्टिकल 35ए और 370 को केंद्र सरकार खत्म कर सकती है. ऐसा करने से पहले सरकार घाटी में भारी सुरक्षाबल की तैनाती कर रही है ताकि विरोध होने पर उससे आसानी से निपटा जा सके. हालांकि ये मामला कोर्ट में लटका पड़ा है. लेकिन बीजेपी ने 35ए और 370 के मुद्दे को 2104 के साथ 2019 के अपने घोषणापत्र में बनाए रखा है. राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 35ए के साथ छेड़छाड़ से इनकार किया है. लेकिन ये मसला लगातार चर्चा में बना हुआ है.

राज्य का फिर से बंटवारा
कहा जा रहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर का फिर से बंटवारा कर सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू को अलग राज्य बनाया जा सकता है और कश्मीर और लद्धाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल सकता है.
15 अगस्त को कश्मीर में तिरंगा फहरा सकते हैं पीएम मोदी
इस हलचल के पीछे एक संभावना ये भी जताई जा रही है कि हो सकता है प्रधानमंत्री मोदी इस बार 15 अगस्त को कश्मीर में तिरंगा फहराएं. प्रधानमंत्री मोदी लीक से हटकर चलते आए हैं. उन्होंने अपने फैसलों से पहले भी चौंकाया है. इसलिए हो सकता है कि इस बार वो कश्मीर में झंडा फहराकर देशवासियों को हैरान करने वाले हों. अगर ऐसा होता है तो पूरे देश में राष्ट्रवाद की एक अलग लहर चलेगी. मोदी सरकार के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होगी.

विधानसभा चुनाव की तैयारी
एक संभावना ये भी हो सकती है कि शायद ये जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी हो. जम्मू कश्मीर में विधानसभा का चुनाव टलता आ रहा है. पिछले साल जुलाई से वहां राष्ट्रपति शासन लगा है. कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने कहा था कि इस साल के आखिर में जम्मू कश्मीर में चुनाव हो सकते हैं. हो सकता है कि चुनाव के बारे में किसी भी तरह की घोषणा से पहले सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जा रही हो.

आतंकवादियों को जवाब देने की बड़ी तैयारी
इसे घाटी में आतंकवादियों के मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है. ऐसे इनपुट भी मिले हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी अमरनाथ यात्रा पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद ही अमरनाथ यात्रा को रोका गया. अब हो सकता है कि आतंकियों के हौसले को तोड़ने के लिए सेना बड़ी कार्रवाई की तैयारी में लगी हो.

ये भी हो सकता है कि सरकार कश्मीरी पंडितो को घाटी में वापसी के लिए माहौल बनाने की तैयारी कर रही हो. बीजेपी के लिए पहले से ही बड़ा मसला रहा है. बीजेपी कश्मीरी पंडितों की घरवापसी के लिए आवाज उठाती रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरियल्टी फर्म के 40 ठिकानों पर IT का छापा, पकड़ी गई 700 करोड़ की टैक्स चोरी
Next Article 15 अगस्त से किसानों के लिए पेंशन योजना की शुरुआत

Related Posts

Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026

CM सम्राट का पलटवार : पीएम के पिता पर अपशब्द बोलना अपराध, राहुल और खड़गे तुरंत मांगें माफी

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.