Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 11:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे ‘दरबार’, ‘छपाक’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’
Headlines

जनवरी में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे ‘दरबार’, ‘छपाक’ और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’

December 16, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रजनीकांत की ‘दरबार’, दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ और अजय देवगन की ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘दरबार’ बनाम ‘छपाक’ बनाम ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ में अगले साल टकराव देखने को मिल सकता है। क्योंकि तीनों फिल्में अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस की लड़ाई जीतती है। ‘दरबार’ में रजनीकांत पुलिस अफसर के किरदार हैं। दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है, वहीं अजय देवगन की ‘तानाजी’ एक मराठा सैनिक के जीवन पर आधारित है। सभी तीन फिल्मों के प्रशंसकों को लुभावने के लिए पोस्टर और शानदार ट्रेलर जारी किए जा रहे हैं और यह निश्चित रूप से 2020 के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्ट्राइक में से एक है।
रजनीकांत की फिल्म शुरू में 15 जनवरी के आसपास रिलीज होने वाली थी, बाद में तारीख बदलकर 10 जनवरी कर दी गई थी और अब यह 9 जनवरी को रिलीज हो रही है। उनकी फिल्मों ने हमेशा काफी चर्चा बटोरी है। हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने असाधारण व्यवसाय नहीं किया है। यह विशेष फिल्म निश्चित रूप से अजय देवगन की ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ और दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ दोनों के लिए एक चुनौती होगी, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकरा रही हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया-‘क्लैश कन्फर्म: ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ बनाम #’छपाक’ बनाम # ‘दरबार'(हिंदी) अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान बनाम # दीपिका पादुकोण बनाम रजनीकांत।’

दीपिका की फिल्म उत्तर में स्थापित है, जबकि अजय की फिल्म में महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि है। इसलिए उनके टॉरगेट ऑडियंस अलग हैं। चूंकि तीन फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं, इसलिए तीन फिल्मों में से किसी एक को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। हाल में दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर हाल में रिलीज हुआ है। दीपिका के फैंस और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सरवाइवर का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है और लीना यादव ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया।
अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का ट्रेलर पिछले महीने रिलीज हुआ था। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान और शरद केलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Advertisement Advertisement

सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। आज ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। अजय देवगन तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं, वहीं काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे के रोल में हैं। फिल्म में सैफ अली खान उदयभान का किरदार निभा रहे हैं, वहीं शरद केलकर छत्रपति शिवाजी के किरदार में हैं। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।
सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘दरबार’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म मे रजनी के अलावा नयनतारा, निवेता थॉमस, सुनील शेट्टी और प्रतीक बब्बर अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जाएगी। रजनीकांत 27 साल बाद एक बार फिर पुलिसवाले के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन मुरुगदास ने किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली बार 13 भाषाओं में एक साथ रिलीज ‘इन्क्रेडिबल इंडिया’
Next Article हॉलीवुड के वेदांत मंदिर में मां शारदा का मनाया 164वां जन्मदिवस

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.