Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 03:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देशद्रोह मामले में परवेज मुशर्रफ को सजा-ए-मौत
दुनिया

देशद्रोह मामले में परवेज मुशर्रफ को सजा-ए-मौत

December 17, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

इस्लामाबाद। पेशावर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वकार अहमद सेठ के नेतृत्व में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को देशद्रोह मामले में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को मौत की सजा सुनाई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी सैन्य शासक को मौत की सजा दी गई है। यह मामला साल 2013 से लंबित था। फिलहाल मुशर्रफ स्वास्थ्य कारणें से दुबई में हैं। उन्होंने साल 2003 में तीन नवम्बर को देश में आपातकाल लागू किया था और संविधान को निलंबित कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया और साल 2014 में उनके खिलाफ आरोप तय किया गया। अभियोजन पक्ष ने उसी साल विशेष अदालत में मामले से संबंधित सारे सबूत पेश कर दिए थे।

अपीलीय अदालत में मामलों की अधिकता की वजह से यह मामला तब से लटका हुआ था। इस बीच मार्च, 2016 में मुशर्रफ इलाज के बहाने देश छोड़कर दुबई चले गए और तब से स्वदेश नहीं लौटे हैं।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, जस्टिस वकार अहमद सेठ, सिंध हाईकोर्ट जज नजर अकबर और लाहौर हाईकोर्ट के जज शाहिद करीम ने मुशर्रफ के खिलाफ मौत की सजा सुनाई जिसे पिछले 19 नवम्बर को सुरक्षित रख लिया था। उस समय अदालत ने रिकार्ड के आधार पर कहा था कि यह फैसला 28 नवम्बर को सुनाया जाएगा। हालांकि 27 नवम्बर को इमरान सरकार के आवेदन पर विचार करते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अदालत को सजा सुनाने से रोक दिया था और सरकार को पांच दिसम्बर तक अभियोजन टीम गठित करने का आदेश दिया था।

विदित हो कि पिछले पांच दिसम्बर को सरकार की नई अभियोजन टीम विशेष अदालत के समक्ष उपस्थित हुई। इसके बाद अदालत ने 17 दिसम्बर तक मामले की कार्यवाही स्थगित कर दी और कहा कि उसी दिन इस मामले में फैसला भी सुनाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
Next Article निर्भया मामले में दोषी अक्षय की याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी

Related Posts

Headlines

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Headlines

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026

श्रीराम स्टील प्लांट में फिर फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

October 25, 2026

हाईवे पर खड़े पंचर ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, चाचा-भतीजे की मौ’त

October 25, 2026

राशिफल @ 25 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.