Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 01:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिसका डर था वही हुआ: कोरोना की चौथी लहर से दहशत, सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन; जीना हो रहा मुश्किल
दुनिया

जिसका डर था वही हुआ: कोरोना की चौथी लहर से दहशत, सबसे बड़े शहर में लगा लॉकडाउन; जीना हो रहा मुश्किल

March 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

lockdown news: आखिर जिसका डर था वही होना शुरू हो चुका है। चीन में कोरोना वायरस की चौथी लहर से दहशत है और देश के सबसे बड़े शहर शंघाई में 2.6 करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया गया है। शंघाई शहर में रेकॉर्ड मामले सामने आने के बाद अब चीन की सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। रविवार को शंघाई में कोरोना के 3,450 मामले सामने आए थे जो देश में आए कुल मामलों का 70 फीसदी है। इस लॉकडाउन के तहत शंघाई शहर को अगले 9 दिनों के लिए दो भागों में बांटा जाएगा और इसके बाद बड़े पैमाने पर लोगों की टेस्टिंग की जाएगी।

शंघाई के वित्‍तीय जिले पुडोंग और उसके नजदीकी इलाके में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके बाद लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होगा जिसके तहत हुआंगपू नदी के निचले इलाके में शुक्रवार से लॉकडाउन शुरू होगा। चीन के इस फैसले से देश की आर्थिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस लॉकडाउन के दौरान लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे घरों में ही रहें। इस दौरान चेकप्‍वाइंट पर सामान रखे जाएंगे ताकि किसी से किसी का संपर्क न हो सके।

auto

कई बार कोरोना टेस्‍ट कराकर अपनी रिपोर्ट देनी पड़ रही
लॉकडाउन के दौरान जो भी ऑफिस जरूरी नहीं है, वे बंद रहेंगे। साथ ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेगा। चीन ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब पहले ही शंघाई शहर में कई इलाकों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इन इलाकों में स्‍थानीय लोगों को कई बार कोरोना टेस्‍ट कराकर अपनी रिपोर्ट देनी पड़ रही है। इससे पहले शंघाई के डिज्‍नी थीम पार्क को बंद कर दिया गया था। इस महीने चीन में 56 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं।

इस बीच दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 48 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अबतक 61.2 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10.86 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हो चुका है। कोरोना के वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 480,076,170, 6,120,910 और 10,868,156,560 हो गई है। दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,946,097 और 976,652 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। भारत 43,018,032 मामलों के साथ दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘जिन राज्यों में हिंदू कम हैं, उन्हें अल्पसंख्यक घोषित किया जा सकता है’
Next Article BIG BREAKING: भाजपा और टीएमसी विधायकों में मारपीट

Related Posts

Headlines

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026
Headlines

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
Headlines

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.