Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 05:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पहला गाना ‘मुकाबला’ रिलीज
Headlines

फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पहला गाना ‘मुकाबला’ रिलीज

December 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का पहला गाना ‘मुकाबला’ रिलीज हो गया है। प्रभु देवा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ‘मुकाबला’ गाने पर डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं। 90 के दशक के सुपरहिट गाना ‘मुकाबला मुकाबला’ को रीक्रिएट किया गया है। ओरिजनल गाने को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया था, जबकि नया ‘मुकाबला’ को तनिष्क बागची ने बनाया है। यश नर्वेकर और परंपरा ठाकुर ने इस गाने को गाया है। शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची के लिरिक्स हैं। जहां तक ​​ट्रैक का सवाल है, यह आपको 90 के दशक में वापस ले जाता है। अपने सुपरस्टार के लुक और प्रभु देवा के शानदार डांस मूव्स देखने को मिलता है। ऑस्कर विजेता संगीतकर ए. आर. रहमान ने नए गाने के बारे में ट्विटर पर लिखा- ‘प्रभु देवा का डांस देखें, मुकाबला आ गया।’

प्रभुदेवा की प्रशंसा करते हुए वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा-‘रेमो डिसूजा धन्यवाद मुझे इसका एक हिस्सा बनाने के लिए, सिर्फ एक बिट के लिए सोचा था, प्रभुदेवा के साथ मुकाबला, संगीत के हमारे उस्ताद के बिना यह गीत कभी संभव नहीं होगा ए. आर. रहमान।’

इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक प्रशंसक ने लिखा-‘आखिरकार, लंबे इंतजार के बाद गाना मुकाबला बाहर आ गया है! यह गीत बहुत आकर्षक है और उसकी कोरियोग्राफी उत्कृष्ट है। लेकिन काश मैं वरुण को और अधिक देख सकता … उफ्फ उनकी मूव्स।’ एक अन्य ने लिखा-‘पेपी बीट्स, अच्छी कोरियोग्राफी, श्रद्धा और प्रभु सर ….. यह वही है, मुझे गाना मुकाबला, स्ट्रीट डांसर 3डी से उम्मीद थी।’ एक फैंस ने लिखा-‘गाना मुकाबला देखा, प्रभुदेवा सर आप वास्तव में एक रॉकस्टार हैं .. क्या स्टेप है और आपके मूव्स क्विक और फ्लेक्सबल हैं … आउटस्टैंडिंग, वास्तव में आपके डांस से प्यार करता हूं।’
फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है और यह फिल्म भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कई रियल डांसर्स की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म ‘एबीसीडी’ फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। इस सीरीज की पहली दो फिल्मों को काफी पसंद किया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमरियम नवाज ने लाहौर हाईकोर्ट में दोबारा दाखिल की अर्जी
Next Article कंगना रनौत की कहने पर एक मैगजीन ने बदला अपना कवर पेज

Related Posts

Headlines

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026
Headlines

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026
Headlines

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फूड सेफ्टी विंग का बड़ा छापा, ‘द केक्स डिलाइट’ का लाइसेंस सस्पेंड, ‘विन्नी’ 3 दिन के लिए सील

October 25, 2026

फंदे से लटकता मिला युवक का शव, प्रेमी संग भागने के बाद लौटी थी पत्नी

October 25, 2026

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026

निष्कासन के बाद गरजे बाहुबली अनंत सिंह, बोले- नीतीश के बिना पार्टी खत्म

October 25, 2026

कोर्ट में हक की बुलंद आवाज, बंद कमरे में बेबस चीख… वकील बिटिया की मौत पर सुलगते सवाल

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.