Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 07:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को निर्णायक मुकाबला
स्पोर्ट्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को निर्णायक मुकाबला

December 21, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आखिरी मुकाबला रविवार को कटक के बराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रृंखला के अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं। पहला मैच वेस्टइंडीज ने जीता, जबकि दूसरा मेजबान टीम भारत ने जीता। इसी के साथ श्रृंखला एक-एक से बराबर हो गई है। ऐसे में रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला निर्णायक होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्जा करेगी।

अब तक हुए श्रृंखला को दोनों मुकाबलों में बल्लेबाजों का बोलबाला ज्यादा रहा है। पहले मैच में जहां मेहमान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शाई होप ने नाबाद 102 रन और शिमरोन हेटमायेर ने 139 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार 159 रन और केएल राहुल ने 102 रन बनाए। हालांकि गेंदबाजों ने भी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की हैट्रिक भी शामिल है। इससे कुलदीप भारत की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने हैं।

auto

भारत की तरफ से शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा, केएल राहुल एवं मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि कप्तान विराट कोहली का बल्ला अभी शांत है। विराट ने जहां पहले मैच में चार बनाए वहीं दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। एसे में निर्णायक मुकाबले में विराट बड़ी पारी खेल सकते हैं। वहीं युवा गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर आखिरी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं उनकी जगह युवा नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया। एसे में निर्णायक मैच में सैनी को मौका मिल सकता है। इसके अलावा भारतीय टीम फील्डिंग पर भी ध्यान देना चाहेगी, क्योंकि अब तक दोनों मैचों में भारतीय टीम की फील्डिंग ज्यादा अच्छी नहीं रही है।

वहीं, मेहमान टीम के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पहले दो एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। यहां भी ओस को ध्यान में रखकर टीमें दूसरी पारी में गेंदबाजी से बचना चाहेंगी। वेस्टइंडीज टीम इस प्रयास में होगी कि भारत से 13 साल बाद कोई द्विपक्षीय श्रृंखला जीत सके। मार्च में ऑस्ट्रेलिया से द्विपक्षीय श्रृंखला हारी भारतीय टीम ने पिछले 15 साल में लगातार दो द्विपक्षीय श्रृंखलायें नहीं गंवाई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकंगना रनौत की कहने पर एक मैगजीन ने बदला अपना कवर पेज
Next Article आईपीएल : हमने जो खिलाड़ी चुने हैं मैं उनसे काफी खुश हूं : कोहली

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.