Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रूस को यूएनएचआरसी से किया गया बाहर, भारत ने वोटिंग से किया किनारा
दुनिया

रूस को यूएनएचआरसी से किया गया बाहर, भारत ने वोटिंग से किया किनारा

April 8, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

न्यूयॉर्क। यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के बीच रूस को एक और बड़ा झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से रूस को बाहर कर दिया गया है। यह फैसला संयुक्त राष्ट्र आम सभा की आपातकालीन बैठक में वोटिंग के बाद लिया गया।

संयुक्त राष्ट्र आमसभा की आपातकालीन बैठक में रूस को बाहर करने के प्रस्ताव के पक्ष में 93 देशों ने वोट किया, जबकि विरोध में 24 देशों ने वोट किया। भारत समेत 58 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। रूस ने इस बैठक को उनके खिलाफ पश्चिमी देशों की साजिश का हिस्सा बताया था।

auto

बैठक से पहले रूस ने सभी सदस्य देशों से अपील की थी कि वो पश्चिमी देशों और उनके सहयोगियों द्वारा मानवाधिकार को लेकर बनाए गए उनके ढांचे के खिलाफ वोट करें।

रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन से बाहर निकालने को लेकर बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र आम सभा से पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने कहा कि बार-बार उकसाने के बावजूद मॉस्को कीव के साथ बातचीत जारी रखेगा।

दूसरी तरफ यूक्रेन की तरफ से संयुक्त राष्ट्र आम सभा में मौजूद प्रतिनिधि ने कहा कि रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संगठन से बाहर निकालना विकल्प नहीं है। यूक्रेन के प्रतिनिधि ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक ऐसी अजीब स्थिति में फंस गए हैं जहां एक देश की सीमा में घुसकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का सदस्य देश मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है। यही नहीं वो वहां युद्ध अपराध कर रहा है जो मानवता के खिलाफ है।

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के बूचा शहर में एक सामूहिक कब्रिस्तान मिला है जिसमें से करीब 300 यूक्रेनी नागरिकों का क्षत-विक्षत शव निकला जा चुका है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिन्हें पास से गोली मारी गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: अब धार्मिक जुलूस रात 10 बजे तक निकाली जा सकेगी, सरकार का बड़ा फैसला
Next Article आईपीएल: रोचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

Related Posts

Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.