Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 04:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आयुष शर्मा ने शुरू की ‘क्वाथा’ की शूटिंग
Headlines

आयुष शर्मा ने शुरू की ‘क्वाथा’ की शूटिंग

December 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

फिल्म ‘लवयात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता आयुष शर्मा ने फिल्म ‘क्वाथा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री इसाबेल कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘क्वाथा’ के क्लैप बोर्ड की एक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘क्वाथा’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में आयुष शर्मा और इसाबेल कैफ (कैटरीना कैफ की बहन) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ‘क्वाथा’ का निर्देशन करण ललित भूटानी करेंगे। फिल्म के निर्माता सुनील जैन, ओमप्रकाश भट, आदित्य जोशी, आलोक ठाकुर और सुजय शंकरवार होंगे। फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।’

फिल्म का ज्यादातर शूट मणिपुर में किया जाएगा। फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म में आयुष एक सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसाबेल कैफ ‘क्वाथा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। आयुष शर्मा ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। अभिनेता ने कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि मैं अब एक सेना के व्यक्ति की तरह दिखता हूं।

Advertisement

मैं अपनी भूमिका के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं। अभी मैं सेना के साथ प्रशिक्षण ले रहा हूं और मैं उनकी शारीरिक भाषा को समझने की कोशिश कर रहा हूं। ‘क्वाथा’ एक वास्तविक जीवन की कहानी है और इसका शीर्षक मणिपुर के एक गांव से आता है, जो भारत और म्यांमार की सीमा पर स्थित है। यह एक आर्मी ऑफिसर की कहानी है और वह रिश्ता है, जो वह गांव के साथ साझा करता है। सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की यह दूसरी बॉलीवुड फिल्म है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच वार्ता शुरू कराने का प्रयास करेंगे चीन, जापान और द.कोरिया
Next Article कंगना की ‘पंगा’ का दमदार ट्रेलर आउट, 24 जनवरी को आएगी फिल्म

Related Posts

Headlines

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026
Headlines

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026
Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जमुई कांड में एनकाउंटर, मुख्य आरोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली

September 22, 2026

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026

पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर सीसीए, जेल से बाहर आने के रास्ते बंद

September 22, 2026

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.