Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 02:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अटल की जयंती पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को दिया ‘अटल टनल ’ का तोहफा
देश

अटल की जयंती पर प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को दिया ‘अटल टनल ’ का तोहफा

December 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर देशवासियों को तोहफे के रूप में हिमाचल प्रदेश और लद्दाख व जम्मू कश्मीर को आपस में जोड़ने वाली रोहतांग टनल का नाम ‘अटल टनल’ किए जाने की घोषणा की।

बुधवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि यह हिमाचल प्रदेश और अटल जी के प्रिय गांव प्रीणी के लोगों के लिए सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर एक छोटा सा उपहार है।

Advertisement Advertisement

उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान इसस टनल के महत्व को समझते हुए इसका निर्माण किए जाने का फैसला किया था।

मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को लद्दाख और जम्मू कश्मीर से जोड़ने वाली और मनाली को लेह से जोड़ने वाली रोहतांग टनल, अब ‘अटल टनल’ के नाम से जानी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाली ‘अटल टनल’ सरकार की ओर से यहां के लोगों के लिए एक उपहार है। यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और लेह, लद्दाख का भाग्य बदल देगी।

मोदी ने कहा कि सामरिक और रणनीतिक दृष्टि से भी ‘अटल टनल’ काफी महत्वपूर्ण है। कारगिल युद्ध के बाद सुरक्षा और रणनीति की दृष्टि से यह जरुरी हो गया था कि नई व्यवस्था की जाए।

इससे पूर्व, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रोहतांग टनल जो अब ‘अटल टनल’ के नाम से जानी जाएगी, इसका काम पूरा हो चुका है और अगस्त से इसके जरिए आवागमन शुरु हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस टनल का निर्माण बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने किया है और इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि टनल के निर्माण के लिए जितनी लागत तय हुई था, बीआरओ ने एक करोड़ कम व्यय में ही इसका निर्माण किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ने की ‘अटल भूजल योजना’ की शुरुआत
Next Article सामान्य के मुकाबले बहुत ज्यादा तीव्र होगा यह सूर्यग्रहण

Related Posts

Headlines

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026
Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.