Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 05:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है खेल : हेमंत सोरेन
रांची

राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है खेल : हेमंत सोरेन

April 15, 20221 Comment3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में “खेल” शामिल है । यहां खेलों के लिए उचित माहौल हो। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और दिखाने का मौका मिले । इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अंडर-17 सब जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता और फेडरेशन कप सीनियर पुरुष -महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ने का हर संभव मौका मिले, इस दिशा में सरकार योजनाएं बना रही हैं।
हुनर और दमखम दिखाने का है बेहतरीन मौका
मुख्यमंत्री ने देश भर से आए पहलवानों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आपको इस प्रतियोगिता में अपना हुनर और दमखम दिखाने का पूरा मौका मिलेगा ।आने वाला समय आपका है ।मुझे पूरा विश्वास है कि आप के प्रदर्शन से देश का नाम पूरी दुनिया में गौरव से लिया जाएगा।

राज्य में खेलों में काफी संभावनाएं, खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों में काफी संभावनाएं हैं । यहां खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है । यहां की कई खिलाड़ियों ने हॉकी और फुटबॉल समेत कई अन्य खेलों में अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है। विशेषकर, यहां के सुदूर ग्रामीण इलाकों से कई खेल प्रतिभाएं निकली हैं, जिन्होंने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यहां की लड़कियां खेलों में काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं और अपने खेल से हम सभी का मान सम्मान बढ़ाती आ रही हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल विभाग को सभी निर्देश दे दिए गए हैं। खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

कोरोना के दौर में भी पूरी सतर्कता के साथ खेलों से जुड़े आयोजन हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो सालों के दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से खेलों से जुड़े कई आयोजन प्रभावित हुए। ऐसी विकट एवं विषम परिस्थितियों में सरकार के द्वारा पूरे बचाव, सावधानी और सतर्कता तथा कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुछ खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । सरकार की यही कोशिश है कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलना चाहिए और इन्हें सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

सम्मानित किए गए झारखंड के उभरते हुए पहलवान
मौके पर मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष दिसंबर में आयोजित अंडर -15 राष्ट्रीय बालक / बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले झारखंड के पहलवानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर खेल विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, खेल निदेशक जीशान कमर और झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउड़ते विमान में पैसेंजर के मोबाइल से निकला धुआं और लग गयी आग
Next Article उप राष्ट्रपति के वाराणसी दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.