Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 11:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हार्ड डिस्क की जांच में एफबीआई की मदद लेगी पुणे पुलिस : भीमा-कोरेगांव
देश

हार्ड डिस्क की जांच में एफबीआई की मदद लेगी पुणे पुलिस : भीमा-कोरेगांव

December 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। पुणे जिले के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस अब अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की मदद लेगी। पुलिस को मामले के एक आरोपित पी. वरवरा राव के घर से हार्ड डिस्क मिली थी, जो टूटी-फूटी थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस हार्ड डिस्क से कई मेसेज को रिलोड किया जा सकता है। इससे माओवादियों के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच के लिए पुणे पुलिस की एक टीम बहुत जल्द अमेरिका जाएगी।

एक जनवरी को भीमा-कोरेगांव में आहूत विजयस्तंभ अभिवादन कार्यक्रम की तैयारी के लिए पुणे के जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की थी। बैठक में भीमा-कोरेगांव में एक जनवरी 2018 को हुई हिंसा की सघन जांच करने लिए एफबीआई की मदद लेने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पुलिस उपायुक्त मितेश घट्टे, सुधीर हिरेमठ, निवासी उपजिलाधिकारी डॉ. जयश्री कटारे, संतोष कुमार देशमुख, पूर्व उपमहापौर सिद्धार्थ धेंडे, भीमा-कोरेगांव समन्वय समिति के अध्यक्ष राहुल डंबाले समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Advertisement Advertisement

पुलिस के मुताबिक 31 दिसम्बर 2017 को प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के फंड से एल्गार परिषद का आयोजन किया गया था। इस दौरान नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए थे। पुलिस का मानना है कि भड़काऊ भाषण के कारण ही एक जनवरी 2018 को भीमा-कोरेगांव में हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने भाकपा (माओवादी) से संबंधों के चलते छह जून 2018 के बाद से नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें सुधीर धावले, रोना विल्सन, सुरेंद्र गाडलिंग, शोमा सेन, महेश राउत, पी. वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और वर्नन गोन्साल्वेज शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस को आरोपित वरवरा राव के घर से एक हार्ड डिस्क मिली थी, जो टूटी-फूटी थी। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में हार्ड डिस्क से कुछ सबूत मिल सकते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनरल रावत : आगजनी और हिंसा भड़काने वाले नेता नहीं हो सकते हैं
Next Article केजरीवाल ने पांच साल धरना देने का काम किया: अमित शाह

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026

अब जूता बनेगा हथियार, फौजी AI शू से करेंगे दुश्मन पर सीधा वार

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.