Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केजरीवाल ने पांच साल धरना देने का काम किया: अमित शाह
देश

केजरीवाल ने पांच साल धरना देने का काम किया: अमित शाह

December 26, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यहां की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सिर्फ दूसरे के विकास कार्यों पर अपने नाम का ठप्पा लगाते रहे और सिवाय धरना-प्रदर्शन के उन्होंने कुछ नहीं किया। शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने गुरुवार को यहां ईस्ट दिल्ली हब का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि वह पांच साल कोई योजना बनाती थी, दूसरे पांच साल में उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे पांच साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले पांच साल में उसे भूल जाती थी। काम तो होता ही नहीं था। शाह ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, न योजना बनाना, न बजट आवंटित करना और न शिलान्यास करना। बस किसी औऱ के किए गए कार्यों पर जाकर अपने नाम का ठप्पा लगा देना।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने करीब 60 महीने होने को आए हैं लेकिन आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिख दंगों के बाद इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई,आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता, हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया। उन्होंने हाल में दिल्ली में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने हिंसा फैलाई और अब उसको सजा देने का समय आ गया है।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का घिसा-पिटा अंदाज प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से बदलना शुरू किया। विकास के काम करने की नई संस्कृति देश की जनता के सामने प्रधानमंत्री ने रखी है। एक ऐसी कार्य संस्कृति देश के सामने रखी कि जो सरकार किसी काम का भूमि पूजन करेगी, वही सरकार उसका उद्घाटन भी करेगी और पांच साल के अंदर ही जनता को उस काम का वास्तविक स्वरूप देखने को मिलेगा।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विकास का जो नक्शा खींचा है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की प्लानिंग भी की गई है। देश के हर घर में नल से पीने का पानी पहुंचाने का काम भाजपा की सरकार करने वाली है। केजरीवाल विज्ञापन देकर इस योजना का यश लेने का प्रयास कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री ने देश के हर घर को पानी पहुंचाने का वादा किया है, तो दिल्ली भी तो उसमें आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों और इनके अंदर रहने वाले 40 लाख लोग, जिनकी तीन -चार पीढ़ियों से किसी सरकार ने चिंता नहीं की थी, मोदी सरकार ने तय किया कि सबको अधिकृत करके मालिकाना हक़ 500 रुपये और दो हजार रुपये में दे दिया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहार्ड डिस्क की जांच में एफबीआई की मदद लेगी पुणे पुलिस : भीमा-कोरेगांव
Next Article भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के दो सैनिक ढेर

Related Posts

Headlines

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026
झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.