Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 02:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चेन्नई को चौंकाकर रियल कश्मीर ने दर्ज की पहली जीत : आई-लीग
देश

चेन्नई को चौंकाकर रियल कश्मीर ने दर्ज की पहली जीत : आई-लीग

December 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

श्रीनगर। रियल कश्मीर एफसी ने गुरुवार को यहां टीआरसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर हीरो आई-लीग के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के बाद रियल कश्मीर की टीम पांच अंकों के साथ अंकतालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है जबकि मौजूदा चैंपियन चेन्नई पांच मैचों में इतने ही अंकों के साथ आठवें नंबर खिसक गई है।

मेजबान रियल कश्मीर के लिए दानिश फारूक ने 22वें और बाजी अर्मांड ने 27वें मिनट में गोल किए। चेन्नई सिटी की ओर से सैयद सुहैल पाशा ने 48वें मिनट में एक गोल दागा। रियल कश्मीर ने शुरुआती मिनट में गोल करने का मौका हासिल कर लिया। सातवें मिनट में मेसन रोबर्टसन अपने साथी कालुम हिगिंबॉथम से मिले पास पर गोल करने के लिए आगे बढ़े। लेकिन वह चेन्नई के डिफेंस को भेद नहीं पाए।

Advertisement Advertisement

इसके बावजूद रियल कश्मीर ने मेहमान टीम पर दबाव बनाना जारी रखा और आखिरकार वह 22वें मिनट में चेन्नई की डिफेंस में सेंध लगाने में सफल हो पाई। दानिश ने हिगिंबॉथम द्वारा बनाए गए मूव पर शानदार हेडर लगाकर रियल कश्मीर को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। मेजबान टीम ने इसके पांच मिनट बाद ही अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। हिगिंबॉथम ने इस बार टीम के गोल में अपना योगदान दिया। 27वें मिनट में हिगिंबॉथम द्वारा बनाए गए मूव पर बाजी अर्मांड ने गोल करके रियल कश्मीर को 2-1 की बढ़त दिला दी।

रियल कश्मीर ने 39वें मिनट में अपना तीसरा गोल लगभग दाग ही दिया था, लेकिन रोबर्टो एस्लवा का यह शॉट थोड़ा वाइड रह गया और मेजबान टीम को पहले हाफ की समप्ति तक दो गोलों से ही संतोष करना पड़ा। दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही चेन्नई सिटी ने अपना खाता खोल दिया। मौजूदा चैंपियन के लिए यह गोल 48वें मिनट में सैयद सुहैल पाशा ने दागा। 68वें मिनट में नाइजीरियाई डिफेंडर लवडे ओकेचुकवु रियल कश्मीर का तीसरा गोल दागने से चूक गए।

आखिरी मिनटों में भी मेहमान चेन्नई सिटी लगातार प्रयास करने के बावजूद बराबरी का गोल नहीं कर पाई और रियल कश्मीर ने 2-1 की बढ़त को कायम रखते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मेजबान टीम के दानिश फारूक को हीरो ऑफ द मैच चुना गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत सोरेन ने रघुवर दास के खिलाफ वापस लिया केस
Next Article घर में कोलकाता का अजेयक्रम जारी, बेंगलुरू को पहली बार हराया : आईएसएल-6

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.