Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 12:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर में कोलकाता का अजेयक्रम जारी, बेंगलुरू को पहली बार हराया : आईएसएल-6
स्पोर्ट्स

घर में कोलकाता का अजेयक्रम जारी, बेंगलुरू को पहली बार हराया : आईएसएल-6

December 26, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोलकाता। डेविड विलियम्स के एकमात्र विजयी गोल की मदद से मेजबान एटलिको डी कोलकाता (एटीके) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी को 1-0 से हरा दिया।

बुधवार रात यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में खेले गए दो बार की चैंपियन एटीके की 10 मैचों में यह पांचवीं जीत है और टीम अब 18 अंकों के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। इस सीजन में एटीके ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अपने घर में अब तक अजेय चल रही है और टीम का घर में यह 11वां गोल है। एटीके ने इससे पहले आईएसएल इतिहास में बेंगलुरू के खिलाफ चार मैच खेले थे और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दो बार की चैंपियन ने इस बार इस मिथक को तोड़ दिया और बेंगलुरू के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू को 10 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 16 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर खिसक गई है। एटीके ने दूसरे मिनट में ही बेंगलुरू पर धावा बोल दिया। रॉय कृष्णा अपने साथी डेविड विलियम्स के पास पर गोल करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन लाइनमैन ने उन्हें ऑफ साइड करार दे दिया।

इसके 10 मिनट बाद बेंगलुरू एफसी के अल्बर्ट सेरान ने दूर से एक शॉट लिया जोकि सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास चला गया। छेत्री भी गोल दागने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी ऑफ साइड करार दे दिए गए। 23वें मिनट में बेंगलुरू को फ्रीकिक मिला और दिमास डेल्गाडो इस पर शॉट लेने आए। लेकिन मेहमान बेंगलुरू इसका फायदा नहीं उठा पाई और स्पेनिश मिडफील्डर डेलगाडो का शॉट टारगेट से दूर रह गया। बेंगलुरू ने हालांकि अपना आक्रमण जारी रखा।

सात मिनट बाद एक बार फिर से टीम के पास बढ़त लेने का मौका आया। नीशू ने बॉक्स के अंदर उदांता सिंह को बॉल दिया। लेकिन इससे पहले कि उदांता इस पर गोल करने के आगे बढ़ते अरिंदम ने बॉल को अपने कब्जे में ले लिया। लगातार आक्रमण जारी रखने के बावजूद दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर पा रही थी और मैच पहले हाफ की समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। इससे एक मिनट पहले ही हालांकि बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधु की ओर से आत्मघाती गोल होने से बच गया।

संधु विपक्षी टीम की दिशा में शॉट लेने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनसे यह गलती हो गई। संधु हालांकि भाग्यशाली रहे कि बॉल बेंगलुरू के गोल पोस्ट में नहीं पहुंच पाया और एटीके पहले हाफ की समाप्ति तक बढ़त हासिल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के शुरु होते ही मेजबान एटीके ने अपने घरेलू दर्शकों को खुशी से झूमने का मौका दे दिया क्योंकि टीम ने 47वें मिनट में डेविड विलियम्स गोल की मदद से 1-0 की बढ़त जो कायम कर ली। विलियम्स ने यह गोल जयेश राणे के असिस्ट पर किया। 60वें मिनट में बेंगलुरू ने राहुल भेके की जगह आशिक कुरियन को मैदान पर उतारा। मैदान पर उतरने के आठ मिनट बाद ही रेफरी ने कुरियन को पीला कार्ड थमा दिया गया। मेहमान टीम ने 76वें मिनट में राफेल अगस्तो की जगह सेम्बोई हाओकिप को मैदान पर बुलाया।

एटीके के दो शॉट के मुकाबले बेंगलुरू पांच शॉट टारगेट पर लेने के बावजूद बराबरी हासिल करने में असफल थी। 81वें मिनट में कृष्णा ने एटीके की बढ़त को दोगुना कर दिया, लेकिन लाइनमैन ने इस बार भी इसे आफ साइड करार दे दिया। 89वें मिनट में बेंगलुरू के नीशू को पीला कार्ड मिला और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां एटीके ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए बेंगलुरू के खिलाफ आईएसएल इतिहास की पहली जीत दर्ज कर ली।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचेन्नई को चौंकाकर रियल कश्मीर ने दर्ज की पहली जीत : आई-लीग
Next Article सीआईएल की बिजली क्षेत्र में कोयले की आपूर्ति पहले आठ माह में 8.9 प्रतिशत घटी

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 7, 2026

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.