Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 07:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुर्गापुर हवाई अड्डे पर तूफान में फंसा स्पाइस जेट का विमान क्रैश, लैंडिंग में 40 यात्री घायल
देश

दुर्गापुर हवाई अड्डे पर तूफान में फंसा स्पाइस जेट का विमान क्रैश, लैंडिंग में 40 यात्री घायल

May 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर काल बैसाखी तूफान में फंसने की वजह से स्पाइसजेट के एक विमान की क्रैश लैंडिंग हुई है। इसमें सवार कम से कम 40 यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सूत्रों ने बताया है कि मुंबई से दुर्गापुर आने वाली स्पाइसजेट की नियमित बोइंग फ्लाइट एसजी-945 रविवार रात अचानक लैंडिंग से पहले तेज आंधी तूफान में फंस गई। इसकी वजह से विमान के केबिन में रखे गए सामान अचानक गिरने लगे और विमान भी बहुत तेजी के साथ झटके लेने लगा। इस वजह से यात्रियों में काफी दहशत का माहौल बन गया। तभी पायलट ने आपातकाल की घोषणा करके सभी यात्रियों से ऑक्सीजन मॉस्क लगाने की गुजारिश की।
इस बीच सामान गिरने और फ्लाइट के लड़खड़ाने की वजह से 40 यात्रियों को चोटें आईं जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान में क्रू मेंबर्स सहित 185 लोग सवार थे जिनमें से अधिकतर की हालत ठीक है। चालक ने सूझबूझ से विमान की लैंडिंग रनवे से इतर कराई गई जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते बचा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी सूत्रों ने बताया है कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल तूफान में फंसने की वजह से घटना होने की आशंका है। अगर इसके पीछे कोई तकनीकी या ह्यूमन एरर नजर आता है तो इसकी भी जांच होगी। घटना के बाद चेन्नई से दुर्गापुर आ रही एक अन्य फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से बनारस हवाई अड्डे पर ही रोक कर इंतजार करने को कहा गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमलेशिया के बाद श्रीलंका में फंसे झारखंड के श्रमिकों ने सरकार से लगाई घर वापसी की गुहार
Next Article स्कूलों में सुबह 6 से 10:30 बजे तक ही होंगी कक्षाएं

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.