Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 07:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पंचायत चुनाव में पांडे गिरोह का आतंक, मुख्य सरगना का भाई निशांत गिरफ्तार जिला परिषद संख्या पांच से निर्विरोध जीत के लिए आठ प्रत्याशियों को मिली धमकी
झारखंड

पंचायत चुनाव में पांडे गिरोह का आतंक, मुख्य सरगना का भाई निशांत गिरफ्तार जिला परिषद संख्या पांच से निर्विरोध जीत के लिए आठ प्रत्याशियों को मिली धमकी

May 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रामगढ़। पंचायत चुनाव में पांडे गिरोह का आतंक एक बार फिर सर चढ़कर बोला है। पांडे गिरोह के मुख्य सरगना निशी पांडे के अपने सगे भाई निशांत सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निशांत सिंह को जिला परिषद संख्या पांच से निर्विरोध जिताने के लिए एक बड़ी लॉबी तैयार की गई थी।

आठ प्रत्याशियों को मिली थी धमकी

एसपी ने कहा कि पांडे गिरोह के मुख्य सरगना विकास तिवारी, निशी पांडे, विकास साव के द्वारा आठ प्रत्याशियों को धमकी दी गई थी। कुछ लोगों को पैसों का लालच भी दिया गया था। कुछ प्रत्याशियों से नामांकन पर्चा भी छीन लिया गया था। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में यह बात स्पष्ट हो गई कि निशांत सिंह को जिला पार्षद बनाने के लिए आतंकी माहौल बनाया गया था। यह पूरा मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ-साथ गंभीर आपराधिक मामला भी है। इस मामले में तत्काल पतरातू थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए निशांत सिंह को पकड़ा गया है।

पलामू जेल में बंद विकास तिवारी दिलवाई गई थी धमकी

एसपी ने बताया कि कई प्रत्याशियों को अलग-अलग नंबर से पलामू जेल में बंद विकास तिवारी से बात करा कर धमकी दिलवाई गई थी। कुछ लोगों को निशी पांडे ने खुद धमकी दी थी। एसपी ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथिदो मई निर्धारित की गई थी। एक प्रत्याशी को दो मई को पूरे दिन निशांत सिंह अपनी गाड़ी में बैठा कर घूम आते रहे, ताकि नॉमिनेशन का समय खत्म हो जाए। शाम में उसको गाड़ी से उतारा गया।

डीसी और चुनाव आयोग को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को धता बताते हुए पांडे गिरोह के द्वारा पूरा कार्य किया गया है। इस मामले में प्रत्याशी निशांत सिंह के खिलाफ डीसी को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में निर्वाचन आयोग को भी रिपोर्ट भेजा जाएगा, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।

लिखित रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित होगी आगे की प्रक्रिया : डीसी

इस पूरे मामले में डीसी माधवी मिश्रा ने बताया कि जिला परिषद संख्या पांच के प्रत्याशी निशांत सिंह की गिरफ्तारी की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। पुलिस के द्वारा उन्हें लिखित तौर पर भी पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीसी ने बताया कि इस मामले में लिखित रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई निर्धारित होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड पंचायत चुनाव में नहीं मिलेगा ओबीसी आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
Next Article राष्ट्र ब्रांडिंग में सिनेमा निभा सकता है अहम भूमिका : अनुराग ठाकुर

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.