Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 03:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची की फिजा में तैर रही रसीले और मीठे आम की खुशबू
रांची

रांची की फिजा में तैर रही रसीले और मीठे आम की खुशबू

May 19, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। राजधानी रांची की फिजा में रसीले और मीठे आम की खुशबू तैरने लगी है। स्वाद के साथ फायदों की खान है आम। आम को फलों का राजा माना जाता है। गर्मी तो बिना आम के सेवन अधूरी है। सड़कों के किनारे और दुकानों में सजे आम लोगों को खूब लुभा रहे हैं। फिलहाल, शुरूआती दौर में ही बाजार में कई प्रजाति के आम दस्तक दे चुके हैं। रांची में 40 से लेकर 100 रुपये तक के आम पहुंच रहे हैं।

अलफांसो आम सबसे महंगा
अलफांसो विशेष किस्म का आम है, जो सबसे महंगा है। यह उच्च कोटि का माना जाता है। अलफांसो अन्य आम की तरह वजन नहीं, बल्कि दर्जन के हिसाब से बिकते हैं। मुंबई से मंगाई जा रही इस आम की कीमत रांची के बाजारों में 1500 रुपये दर्जन बिक रहा है। सभी जगह यह मिलता भी नहीं है।

रांची के डेली मार्केट के विक्रेता का कहना है कि इसे मुंबई से मंगाया जाता है। इसे खरीदने के लिए ग्राहक भी कम आते हैं। इधर, सस्ता होने के कारण गुलाब खस आम विभिन्न चौक-चौराहों से लेकर घर-घर तक पहुंच रहा है। ठेला के माध्यम से दुकानदार गली-मुहल्ले तक इसे लेकर घूमते नजर आते हैं।
बाजार में तोतापरी, बैंगनफली और हेमसागर आम तो पहले ही आ गए थे। अब बंगाल से लंगड़ा आम भी पहुंच गया। हालांकि, समय से पहले ही अधिक गर्मी पड़ने और उत्पादक राज्यों में हाल में आए आंधी-बारिश के कारण बौर झड़ जाने से इस वर्ष आम की फसल काफी कम है।
हर साल आम की आवक मई में होती है लेकिन इस बार अप्रैल से ही बाजार में आम आने लगे हैं। आम महंगा होने से आम आदमी की पहुंच से दूर जरूर है। व्यापारियों का कहना है कि धीरे-धीरे आवक बढ़ने पर दाम कम होते जाएंगे और खरीदारी बढ़ती जाएगी।

20 दिनों में आ जाएगा दशहरी
हिनू के फल विक्रेता विरेन्द्र कुमार का कहना है कि इस वर्ष सभी जगह आम की फसल को नुकसान हुआ है। मार्च-अप्रैल के महीने में गर्मी की तपिश और बारिश की बेरूखी के चलते आम की मंजरियां पहले ही दम तोड़ चुकी थी। इसका सीधा असर आम की पैदावार पर पड़ा। ऐसे में आम महंगा ही मिलने वाला है। पिछले साल मई की तुलना में आम के दाम दोगुने हैं। कारोबारियों ने बताया कि लोकल आम बिजू, कलमी आदि सप्ताह भर में बाजार में आ जाएंगे। 15 से 20 दिन में उत्तर प्रदेश से दशहरी आम भी आने लगेगा। भागलपुर का लंगड़ा आम अभी एक महीना के बाद ही आएगा। जब सभी आम बाजार में आएंगे तो दाम कम होंगे।

आम की किस्में और उनकी कीमत
अलफांसो -1500 रुपये दर्जन

गुलाब खास – 80 से 100 रुपये किलो
बैंगन फली – 100 रुपये किलो

गुलाब खास- 150 रुपये किलो
तोतापरी -50 रुपये किलो

हेमसागर -100 रुपए किलो
लंगड़ा (बंगाल) 130 रुपये किलो

आम खाने के कई लाभ
– आम में पोटेशियम होता है, जो उच्च रक्तचाप को निम्न रखने में सहायक होता है।

– आम में मौजूद विटामिन सी कोलेजन को शरीर में बढ़ाने में मदद करता है। कोलेजन के उत्पादन से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।
– दांतों की सेहत और त्वचा के लिए है फायदेमंद।

– आम में एंटी ऑक्साइड, विटामिन सी और फाइबर की प्रचुरता के कारण कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
– आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आम बहुत अच्छा माना जाता है। गाजर में पाया जाने वाला विटामिन ए आम में भी भरपूर रहता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

– आम में ग्लूटामिन एसिड नामक तत्व पाया जाता है, जो कि न सिर्फ स्मृति बढ़ाता है, बल्कि रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखता है।
– गर्मियों में लू और गर्मी से राहत के लिए आम पन्ना पीना बहुत अच्छा होता है। कच्चे आम को जीरा, सेंधा नमक, चीनी के साथ जूस बनाकर पीने से गर्मी से राहत मिलती है।

-आम में विटामिन ए और फ्लेवानॉयड जैसे बीटा-कैरोटिन या अल्फा कैरोटीन होता है, जो हमारी दृष्टि को बेहतर बनाता है।
– आम विटामिन सी, ई और बी-6 का स्रोत है, जो दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

– आम एनीमिया (खून की कमी) में काफी लाभकारी होता है। अधिकांश महिलाओं को हिमोग्लोबिन कम होने की समस्या होती है। ऐसे में डिलिवरी में कठिनाइयां हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों को आम खिलाना चाहिए। इससे एनीमिया में राहत मिलती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहेमंत सोरेन की चचेरी बहन रेखा सोरेन ने जिला परिषद का चुनाव जीता
Next Article निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का रक्तचाप बढ़ा

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.