Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 12:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एम्स की टीम ने जेकेलोन अस्पताल का किया निरीक्षण
देश

एम्स की टीम ने जेकेलोन अस्पताल का किया निरीक्षण

January 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोटा। जेकेलोन अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की टीम जोधपुर के एचओडी डॉ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में शनिवार को कोटा पहुंची। टीम के सदस्यों ने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अस्पताल के प्रशासन अधिकारियों से बच्चों की मौत के मामले में चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जेकेलोन अस्पताल में बच्चों की मौत के मामले जांच करने केंद्रीय दल शनिवार को कोटा पहुंचा। यह दल राज्य सरकार के साथ मिलकर उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार करेगा जिसके आधार पर साझा कार्ययोजना बनाई जाएगी। जोधपुर एम्स में शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. कुलदीप सिंह की अगुवाई में राजस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. दीपक सक्सेना, नियोनाटोलॉजी एम्स जोधपुर के डॉ. दीपक सक्सेना, नियोनाटोलॉजी एम्स जोधपुर के डॉ. अरुण सिंह, एनएचएसआरसी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के सलाहकार डॉ. हिमांशु भूषण, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. केके शर्मा, एडिशनल डायरेक्टर डॉ ओपी ठाकन, शिशु स्वास्थ्य प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ गुणमाला जैन व एनयूएचएम डॉक्टर प्रेम सिंह ने अस्पताल के एनआईसीयू , आईसीयू तथा महिला वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। यहां महिलाओं से चर्चा की और उनको मिल रही सुविधाओं की जानकारी जुटाई।

auto

अस्पताल के निरीक्षण के बाद केंद्रीय जांच दल ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ विजय सरदाना, अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेश दुलारा सहित सीनियर डॉक्टरों के साथ नवजात शिशु और बाल चिकित्सा विभाग में कर्मचारियों और उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी जुटाई। डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद राज्य सरकार के साथ मिलकर साझा कार्य योजना बनाई जाएगी। जिसके आधार पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य चिकित्सा शिक्षा विभाग के जरिए कोटा मेडिकल कॉलेज को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleननकाना साहिब पर हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा, प्रदर्शन
Next Article टीपीसी के सब जोनल कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार : झारखंड

Related Posts

Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.