Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 07:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टीपीसी के सब जोनल कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार : झारखंड
झारखंड

टीपीसी के सब जोनल कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार : झारखंड

January 5, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर उग्रवादी संगठन टीपीसी के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं।
एसपी प्रशांत आनंद ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में चतरा के लावा लॉन्ग का रहने वाला टीपीसी सब जोनल कमांडर कार्तिक उर्फ विजय गंजू के साथ बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाकादिरी गांव के रहने वाले दस्ता सदस्य जगेश्वर गंजू, रंजीत गंजू, रूपलाल गंजू और पप्पू गंजू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से दो कार्बाइन, सात राइफल और एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल के अलावा 423 गोलियां बरामद की हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के जंगलों में टीपीसी के उग्रवादियों की सक्रियता देखी गयी है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर एएसपी विपुल पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस दल जैसे ही बालूमाथ थाना क्षेत्र के तीतर महुआ जंगल में पहुंची तो वहां कुछ लोगों की चहलकदमी संदिग्ध दिखी। पुलिस को देखकर वे लोग भागने लगे परंतु उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि पकड़े गए टीपीसी उग्रवादी हैं, जिनमें एक टीपीसी का सब जोनल कमांडर कार्तिक भी है। इनकी निशानदेही पर हथियार, गोली और नक्सलियों के अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में नक्सलियों ने कई सफेदपोश लोगों के नाम भी बताए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। एसपी ने अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस मुख्यालय को भी अनुशंसा करने की बात कही।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएम्स की टीम ने जेकेलोन अस्पताल का किया निरीक्षण
Next Article मसूरी में आइटीबीपी के जवानों ने 500 पर्यटकों का रेस्क्यू किया

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.