Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अग्निपथ योजनाः उम्र 23 साल करने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार
Headlines

अग्निपथ योजनाः उम्र 23 साल करने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार

June 17, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। केन्द्र सरकार ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत नौकरी की अवधि बढ़ा दी है। इस योजना के तहत जल्द ही सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ‘अग्निपथ योजना-2022’ के लिए अधिकतम प्रवेश आयु को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय अभिनंदनीय है। असंख्य युवाओं में आशा व उत्साह का संचार करती इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन है।

इससे पहले लखनऊ से सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार की घोषित ‘अग्निपथ योजना’ भारत के युवाओं को देश की रक्षा व्यवस्था से जुड़ने और देश सेवा करने का सुनहरा अवसर है। पिछले दो वर्षों से सेना में भर्ती की प्रक्रिया नहीं होने के कारण बहुत से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर नहीं मिल सका था।

इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर सरकार ने अग्निवीरों को भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 वर्ष से बढ़ा कर 23 वर्ष कर दी है। यह एक बार के लिए छूट दी गयी है। इससे बहुत सारे युवाओं को अग्निवीर बनने की पात्रता प्राप्त हो जाएगी।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें।

उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ उत्तर प्रदेश के युवा भी प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को बलिया, वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार के इस कदम से युवाओं में व्याप्त आक्रोश समाप्त होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअग्निपथ पर 12 राज्यों में बवाल: यूपी-बिहार और तेलंगाना में ट्रेनें फूंकी
Next Article उत्तराखंड विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 22 घंटे से अधिक चली कार्यवाही

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.