WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
जम्मू। रियासी जिले के कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी के भवन पर सोमवार से बर्फबारी हो रही है। माता का भवन, भैरव घाटी और त्रिकुटा पर्वत सफेद चादर में लिपटा हुआ है। खराब मौसम के मद्देनजर श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है। बोर्ड ने आपदा प्रबंधन टीम को मार्ग पर श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
माता के भवन पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने के बाद बर्फबारी का खूब आनंद उठाया। मंगलवार को भी भवन पर बर्फबारी हुई है।

