WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी 26 जून से दो जुलाई तक दमन विरोधी सप्ताह मनाएगा। इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट है। नक्सली संगठन के दमन विरोधी सप्ताह को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी किया है। खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सली आशंका को देखते हुए विशेष हिदायत दी गई है। पुलिस पिकेट, पुलिस पोस्ट, कैंप अन्य जगहों पर विशेष निगरानी बरतने को कहा गया है। वहीं संवेदनशील इलाकों में सरकारी भवन, रेल पटरी राष्ट्रीय राजमार्ग, पूल पुलिया सहित अन्य जगहों पर हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

