Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 09:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना, पक्ष में मांगा वोट
बिहार

राष्ट्रपति की राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची पटना, पक्ष में मांगा वोट

July 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11:00 बजे पटना पहुंची। अपने तीन घंटे के मैराथन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार समेत राजग समर्थित दलों के नेताओं के साथ मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा।

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि द्रोपदी मुर्मू भारी मतों से जीतेंगी। हमलोग उनको अपना मत देंगे।

इससे पहले द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू तय समय से एक घंटा लेट से पहुंची और आज ही वह दिल्ली भी लौट गईं। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए सीएम नीतीश और हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

एयरपोर्ट से वे सीधे होटल मौर्य पहुंची। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार जीतन राम मांझी चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगा। सभी राजग नेताओं ने उनका स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें अपना समर्थन देने की पहले ही घोषणा कर दी है एक औपचारिक से थी जो आज लगभग पूर्ण हो गई।

द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से निकलकर सीधे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर भी गई जहां उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुर्मू तकरीबन साढ़े तीन घंटे पटना में रही। वह दोपहर का भोजन करने के बाद विशेष विमान से रवाना हो गई।

इनके बीच है टक्कर

देश में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से भाजपा ने झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है जबकि विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा उम्मीदवार बनाये गये हैं। द्रौपदी मुर्मू को बिहार में राजग के सभी घटक दलों ने खुलकर साथ दिया है जबकि मुख्य विपक्षी दल राजद उनके खिलाफ खड़ी है।राजद विपक्ष के उम्मीदवार को वोट करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराबी पिता ने तीन साल की बेटी की हत्या की
Next Article सीसीएल के ओपेनकास्ट कोयला खदान में फायरिंग और धमाका

Related Posts

Headlines

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026
Headlines

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
Headlines

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026

बिहार में सड़कों पर स्कूटी सवार ‘पुलिस दीदी’ का पहरा, महीनेभर में 790 मनचलों पर कसी नकेल

October 11, 2026

12 किलो नुकीली कीलों की सेज, पेट पर भारी कलश… अनोखी साधना में लीन हैं रूपा देवी

October 11, 2026

घर से गंदा धंधा चला रही महिला समेत दो गिरफ्तार, 2 करोड़ का माल जब्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.