WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गुमला। गुमला के विकास भवन में गुरूवार को हो रही दिशा की बैठक में अचानक आग लग गयी। इससे अफरा-तफरी मच गयी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत, राजसभा सांसद समीर उरांव सहित जिले के सभी वरीय अधिकारी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार अचानक बैठक हॉल का पंखा जलने लगा। सुरक्षाकर्मी व कुछ अधिकारियों ने पंखा को उतारा और उस पर पानी डाला। डीएसओ चाय पी रहे थे। उन्होंने आग बुझाने के लिए अपनी चाय डाल दी। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद 15 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

