WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
चतरा। जिले में मां दुलरिया देवी और बेटी मुन्नी को जिंदा जिला दिया गया है। घटना में मां और बेटी की मौत हो गई है। मां-बेटी की हत्या का आरोप सास और पति पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद चतरा की पुलिस सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
इस मामले में आरोपित पति जगदीश यादव फरार हो गया है। पुलिस की जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि रविवार देर रात करीब तीन बजे मां और बेटी अपने कमरे में सो रही थी। तभी सास और पति ने दोनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

