Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 08:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पदभार संभाला
रांची

रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पदभार संभाला

July 11, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची के नये डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। सिन्हा ने निवर्तमान डीसी छवि रंजन से प्रभार लिया। प्रभार लेने के बाद राहुल सिन्हा ने समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। मौके पर निवर्तमान डीसी छवि रंजन ने भी नये उपायुक्त राहुल सिन्हा को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित डीसी सभागार में हुआ। 2011 बैच के आईएएस राहुल कुमार सिन्हा को रांची डीसी बनाया गया है। छवि रंजन को समाज कल्याण में निदेशक बनाया गया हैं।

गवर्नेंस इश्यू में किसी तरह की कोताही न हो, ये रहेगी प्राथमिकता :उपायुक्त

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आज अति महत्वपूर्ण जिम्मेवारी ली है, पूरी कोशिश रहेगी कि प्रशासन के जितने भी तत्व हैं उन्हें समाहित करते हुए सभी संस्थाओं के बीच समन्वय बनाते हुए जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेशन के जितने भी गवर्नेंस इश्यू हैं, उनमें किसी तरह की कोताही न हो, ये प्राथमिकता रहेगी। उपायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी है वह इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा डिलीवर करें। राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि सर्विस डिलीवरी प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। आम जनता का कार्य नियत समय पर हो, बेवजह उन्हें कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। आम जनता को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के दरवाजे हमेशा खुले हैं।
उपायुक्त ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की जितनी भी संस्थाएं हैं, उनके बीच समन्वय स्थापित कर, सभी स्टेकहोल्डर को एक मंच पर लाकर सर्विस डिलीवरी का प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि सभी कलिग का महत्वपूर्ण रोल है हम टीम भावना के साथ काम करेंगे और अपना बेस्ट डिलीवर करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमां-बेटी को जिंदा जलाया, दोनों की मौत
Next Article प्रधानमंत्री का देवघर दौरा: 5000 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन कैमरे से भी रखी जायेगी नजर

Related Posts

Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
Headlines

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026
Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026

“रोज कमाने निकलते थे, अब घर में सन्नाटा है”

May 3, 2026

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.