WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। ज़िले के मनातू प्रखंड के मंझौली के पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार सिंह को मंगलवार को एसीबी की टीम ने पांच हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी के डीएसपी अशोक कुमार के अनुसार ब्रह्म देव माली ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी क़िस्त की राशि देने के एवज़ में पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। जांच में मामला सही पाया गया। एक टीम का गठन किया गया। टीम मनातू प्रखंड के मंझौली पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले आई। उसे कारावास भेज दिया गया।

