Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 05:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जेएनयू के आंदोलनरत छात्रों को सरकार ने दी राहत
देश

जेएनयू के आंदोलनरत छात्रों को सरकार ने दी राहत

January 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जवाहलाल नेहरु विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रावास सहित अन्य शुल्क वृद्धि के विरोध में गत ढाई माह से आंदोलनरत छात्रों को फौरी राहत देते हुए शुक्रवार को कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को सेवा और उपयोगिता शुल्‍क का भुगतान नहीं करना होगा। यह सारा खर्च विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वहन करेगा। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों से आंदोलन खत्म कर कक्षाओं में लौटने की अपील की।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के सचिव अमित खरे ने शुक्रवार को शास्‍त्री भवन में जेएनयू के कुल‍पति प्रो. एम. जगदीश कुमार और विश्‍वविद्यालय के रेक्‍टरों तथा रजिस्‍ट्रार के साथ बैठक की। बाद में उन्‍होंने जेएनयू छात्र संघ की अध्‍यक्ष आईशी घोष के नेतृत्‍व में विद्यार्थियों के एक शिष्‍टमंडल से भी बातचीत की।

auto

विश्‍वविद्यालय अधिकारियों ने सचिव खरे को बताया कि मंत्रालय के 10 और 11 दिसंबर के चर्चा रिकॉर्ड के अनुसार लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए प्रशासन सभी कदम उठा रहा है।

प्रो. जगदीश कुमार ने यह भी बताया कि जेएनयू 9 जनवरी को एक सर्कुलर जारी कर स्‍पष्‍ट कर चुका है कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों से सेवा और उपयोगिता शुल्‍क नहीं लिए जा रहे हैं। हालांकि, 10 और 11 दिसंबर 2019 को आयोजित चर्चाओं के रिकॉर्ड के अनुसार, छात्रों से संशोधित हॉस्टल रूम फीस देय है।

सचिव अमित खरे ने बताया कि बढ़ी हुई फीस के अलावा छात्रों से फिलहाल छात्रावास के अन्य शुल्क भी नहीं लिए जाएंगे। यूजीसी से सेवा और उपयोगिता शुल्क का खर्च उठाने का अनुरोध किया गया है। विद्यार्थियों को यह बात मंत्रालय के सचिव के साथ हुई बातचीत में भी बताई गई है। जैसा कि कुलपति ने सूचित किया है कि 3500 से अधिक छात्रों ने पहले ही जेएनयू के शीतकालीन सत्र के लिए पंजीकरण करा दिया है।

सचिव ने इस मामले पर चर्चा के लिए आज यूजीसी के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. सिंह के साथ भी बातचीत की। मंत्रालय ने यूजीसी से छात्रावास शुल्क वहन करने का आग्रह किया, जिसे यूजीसी ने स्वीकार कर लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा
Next Article यूक्रेन की ईरान से दोषियों को सजा और मुआवजे की मांग : विमान हादसा

Related Posts

Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.