Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूक्रेन की ईरान से दोषियों को सजा और मुआवजे की मांग : विमान हादसा
दुनिया

यूक्रेन की ईरान से दोषियों को सजा और मुआवजे की मांग : विमान हादसा

January 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ईरान से मांग की है कि वह इस घटना के पीछे जिम्मेदार दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ितों को उचित मुआवजा दे।

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लिखा है, “हम उम्मीद करते हैं कि ईरान दोषियों को कोर्ट लेकर आएगा। साथ ही हम इस हादसे को लेकर मुआवजे की भी मांग करते हैं।” जेलेंस्की ने यह भी कहा कि जांच बिना किसी देरी और बिना किसी बाधा के साथ आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने 45 यूक्रेनी विशेषज्ञों को मामले की जड़ तक जाने के लिए हर तरह की छूट दी है।

auto

यूक्रेन ने कहा कि शुक्रवार को ईरान भेजे गए उनके विशेषज्ञों को फ्लाइट के ब्लैक बॉक्स, प्लेन से मलबा, क्रैश साइट, पायलट और एयरपोर्ट कंट्रोल टॉवर के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग तक पहुंचा दी गई थी।उल्लेखनीय है कि ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने माफी मांगते हुए कहा था कि इस विनाशकारी गलती पर उन्हें गहरा अफसोस है।

उल्लेखनीय है कि तेहरान ने शनिवार को कबूल कर लिया कि यूक्रेन का विमान गलती से ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल का शिकार हो गया। इस घटना में विमान में सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी।

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने सेना के एक बयान जारी कर कहा कि बोइंग 737 को एक “शत्रुतापूर्ण विमान” के रूप में समझा गया जब दुश्मन के खतरे उच्चतम स्तर पर थे। तेहरान ने संयुक्त राज्य अमेरिका, यूक्रेन, कनाडा और अन्य लोगों को दुर्घटना की जांच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

उधर, ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद उस पर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वित्त मंत्री स्टीवन न्यूचिन ने कहा कि नए प्रतिबंधों से मध्यपूर्व में ‘अस्थिरता’ फैलाने और मंगलवार को हुए मिसाइल हमलों में शामिल ईरानी अधिकारियों को इसका हरजाना भुगताना होगा।

न्यूचिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी टेक्सटाइल ,निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और खनन क्षेत्रों से जुड़े लोगों पर प्रतिबंध लगाने का शासकीय आदेश जारी किया है। ट्रंप ने इस्पात और लौह क्षेत्रों के खिलाफ भी अलग-अलग प्रतिबंध लगाये हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएनयू के आंदोलनरत छात्रों को सरकार ने दी राहत
Next Article ‘कांचली -लाइफ़ इन अ स्लू’ का ट्रेलर लॉन्च

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.