Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 107 पदकों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे
देश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 107 पदकों के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे

January 14, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुवाहाटी। गुवाहाटी में 10 जनवरी से शुरू हुए तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में 107 पदक जीतकर महाराष्ट्र पदकों की तालिका में सबसे आगे बना हुआ है। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने अब तक 26 स्वर्ण, 31 रजत और 50 कांस्य पदक जीते हैं।

कुल 67 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर हरियाणा है। हरियाणा ने अब तक 21 स्वर्ण, 22 रजत और 24 कांस्य पदक जीते हैं। दिल्ली 44 पदकों के साथ तीसरे पायदान पर है। दिल्ली ने अब तक 17 स्वर्ण, 10 रजत और 17 कांस्य पदक जीते हैं।

Advertisement Advertisement

गेम्स में 46 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश ने अब तक 16 स्वर्ण, 13 रजत और 17 कांस्य पदक जीते हैं। खेलो इंडिया गेम्स में मेजबान असम 18 पदकों के साथ प्रतियोगिता में 17वें स्थान पर है। असम ने 03 स्वर्ण, 07 रजत और 08 कांस्य पदक जीते हैं।

पदक तालिका

रैंक राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल

1. महाराष्ट्र 26 31 50 107

2. हरियाणा 21 22 24 67

3. दिल्ली 17 10 17 44

4. उत्तर प्रदेश 16 13 17 46

5. केरला 12 3 10 25

6. गुजरात 10 10 13 33

7. तमिलनाडु 9 17 10 36

8. मध्य प्रदेश 9 8 9 26

9. मणिपुर 9 7 8 24

10. राजस्थान 6 11 6 23

11. तेलंगाना 6 2 2 10

12. कर्नाटक 5 8 5 18

13. पंजाब 4 10 11 25

14. पश्चिम बंगाल 4 7 4 15

15. उत्तराखंड 4 1 3 8

16. त्रिपुरा 4 1 0 5

17. असम 3 7 8 18

18. ओड़िशा 3 2 1 6

19. एएनआई 3 1 1 5

20. जम्मू एंड कश्मीर 2 3 1 6

21. चंडीगढ़ 2 1 3 6

22. झारखंड 2 1 2 5

23. मिजोरम 2 0 1 3

24. आंध्र प्रदेश 1 1 3 5

25. हिमाचल प्रदेश 1 1 0 2

26. बिहार 0 1 2 3

27. अरुणाचल प्रदेश 0 1 0 1

28. छत्तीसगढ़ 0 0 3 3

29. गोवा 0 0 1 1

मेडल के मामले में दादर एंड नगर हवेली, दमन एडं दीव, लक्ष्यदीप, मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, लद्दाख का अभी तक खाता नहीं खुला है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें दिन मंगलवार को खेल रोमांचक रहा। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों में गजब का जोश देखा गया। इसके अलावा सोरुसजाई स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। असम समेत पूर्वोत्तर के विभिन्न समूहों ने रंगारंग लोक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया। इसमें देश के अन्य हिस्सों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि असम का सबसे प्रमुख उत्सव भोगाली बिहू मंगलवार से आरंभ हुआ है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इसके मद्देनजर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू और बॉलीवुड के अभिनेता सुनिल सेट्टी ने भी हिस्सा लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘मिस्टर लेले’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट
Next Article गृह मंत्रालय ने डीएसपी देविंदर सिंह मामले की जांच एनआईए को सौंपी!

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.