Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 02:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » BJP ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति को लेकर बोला हमला
Headlines

BJP ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति को लेकर बोला हमला

September 5, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर एक स्टिंग ऑपरेशन जारी करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया से जवाब मांगा है।

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा, दिल्ली प्रदेश BJP के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

Advertisement

पात्रा ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया से पांच सवाल पूछे हैं। हालांकि, सरकार की ओर से कोई जवाब नही आया है। पात्रा ने कहा कि भाजपा ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए केजरीवाल और सिसोदिया को बेनकाब करने का काम किया है।

लोग मोटी दलाली देने के लिए केजरीवाल के पास जाते थे

पात्रा ने एक स्टिंग ऑपरेशन का Video जारी करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है। उसकी नई आबकारी नीति से केजरीवाल और सिसोदिया के करीबी लोगों को लाभ मिला है। पात्रा ने आगे ने व्यंग्य करते हुए कहा कि स्टिंग मास्टर का अब स्टिंग हो गया है। साफ हो गया है कि लोग मोटी दलाली देने के लिए केजरीवाल के पास जाते थे।

BJP नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने कहा अपील की थी कि कोई भ्रष्टाचार करे तो उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना, हम सच दिखा देंगे। पात्रा ने स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि यह आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता का स्टिंग है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल की कारस्तानियों का खुलासा किया है। भाजपा नेता ने कहा कि बड़ी बात ये है कि पूरे मामले में व्हाइट मनी को ब्लैक मनी में कनवर्ट करके केजरीवाल और सिसोदिया तक पैसा पहुंचाया जाता था।

नई शराब नीति के बाद तो खुली लूट मच गई

भाजपा प्रवक्ता ने दावा है किया कि केजरीवाल सरकार ने कमीशन लेकर राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया है। कुछ लोगों को तो डेढ़ सौ करोड़ रुपए तक की कमीशन दी गई है।

नई शराब नीति के बाद तो खुली लूट मच गई और केजरीवाल व सिसोदिया को पैसे पहुंचने लगे। भाजपा नेता ने कहा कि पहली बात ये है कि 80 प्रतिशत का जो लाभ हुआ है वो दिल्ली की जनता की जेब से निकल कर दलाली के जरिए केजरीवाल और सिसोदिया के पास पहुंच गया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए और जो इस शराब नीति के अंदर हजारों करोड़ रुपये का जो भ्रष्टाचार हुआ है, ये किसी से छुपा नहीं है।

केजरीवाल ने नई शराब नीति लाकर जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद किया है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार से जितने सवाल हम करते थे, उन सभी सवालों के जवाब इन स्टिंग ऑपरेशन ने दे दिया है।

आज ये भी स्पष्ट हो गया कि जो राजस्व दिल्ली सरकार को आता था वो क्यों शराब व्यापारियों को दिया जाता था, क्योंकि वो भ्रष्टाचार में घूमकर इनके पास जाना होता था।

इसे पढ़े: जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग SC नोटिस 

इसे पढ़े: चुनाव में EVM का इस्तेमाल बंद करने की मांग वाली याचिका खारिज 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअग्निकांड में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
Next Article शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही मैं अपने गांव से कॉलेज जाने वाली पहली बेटी बन सकी : राष्ट्रपति

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.