Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 10:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»अग्निकांड में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश
Headlines

अग्निकांड में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने दिए जांच के आदेश

September 5, 2022No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लेवाना होटल में लगी अग्निकांड में अब चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। दो लोगों की मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन और स्वयं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की है।

मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सात से अधिक लोग झुलसे है, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं, होटल में लगी आग को बुझाने के लिए एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया और रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है।

इधर झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड की उच्चस्त्रीय जांच होगी, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए साथ ही

होटल में करीब 30 कमरे है

शहर के पॉश इलाका हजरतगंज में लेवाना होटल है। इस होटल में करीब 30 कमरे है, जिसमें की 18 कमरे बुक थे। सोमवार की सुबह करीब सवा आठ बजे के दरमियान होटल लेवाना सुईट में आग गई। द्वितीय और तृतीय तल को चपेट में लेने के बाद होटल में धूआ भर गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। होटल में इमरजेंसी व्यवस्था ने होने की वजह से होटल में ठहरे लोग मदद को लेकर चीखने-चिल्लाने लगे।

गंगा नदी में पलटी नाव 10 लापता, जानें कैसे हुआ हदासा

गंगा नदी में पलटी नाव 10 लापता, जानें कैसे हुआ हदासा

इधर घटना की जानकारी होने पर 15 से अधिक दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गए। फायर कर्मचारी और पुलिस ने होटल का शीशा तोड़कर सीढ़ियों की मदद से बाहर निकाला।

लोगों को बचाने में फायरकर्मी चन्द्रेश कुमार भी झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचा गया। झुलसे लोगों अंश कौसिक, कामिनी, मोना, राजकुमार, आनंद उपाध्याय, श्रवण और फायर कर्मी प्रदीप का इलाज चल रहा है।

दम घुटने से दो लोगों की मौत

होटल में ठहरे अंश कौसिक के मुताबिक, होटल में सुबह आठ बजे के दरमियान आग लगी, जब वे सो रहे थे। अचानक जब चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी तो उनकी नींद खुल गई। बाहर देखा तो ही धुंआ ही धुंआ था। थोड़ी देर में धूआ उनके कमरे भी पहुंचा तो उनका भी दम घुटने लगा।

अस्पताल के सीएमएस आरपी सिंह के मुताबिक होटल में हुई घटना में झुलसे लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इस घटना में दम घुटने से दो लोगों की मौत हुई है।

घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते होटल में आग लग गई है। सभी को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है।

पूरे मामले की जांच की जायेगी। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि होटल मानक और फायर उपकरणों की जांच होगी। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इधर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने होटल से जुड़ी सभी फाइलों को तलब किया है।

पुलिस कमिश्नर एस बी शिरोड़कर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के अनुसार 38 से 40 लोग यहां पर रुके हुए थे, जिसमें से 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, इसमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

मरीजों का हालचाल लेने पहुंचे योगी-ब्रजेश पाठक

लेवाना होटल में झुलसे लोगों का हालचाल लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंचे। मरीजों का उनका हालचाल पूछने के बाद अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंडलायुक्त व पुलिस कमिश्नर को जाँच के आदेश दिए हैं।

इधर, मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, इसमें जो भी दोषी होगा उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लेवाना होटल में लगी आग पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं।

होटल में नहीं था इमरजेंसी एग्जिट

आग लगने के मामले में लेवाना होटल के मालिक राहुल और रोहित अग्रवाल की सामने आई है कि होटल को मानकों के विपरीत बनाया गया है।

इसमें इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं थी। ऋतु सुहास के कार्यकाल में होटल को नोटिस दिया गया था, लेकिन यह कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई। दोनों को एलडीए का सरंक्षण प्राप्त है। अब जब यह घटना सामने आई तो एलडीए प्रशासन में हड़कम्प मच गया है।

इसे पढ़े: घर में एंट्री के लिए पहले हलाला ननदोई से फिर घर में एंट्री

इसे पढ़े: गांधी परिवार को विरासत में मिला है भ्रष्टाचार BJP 

इसे पढ़े:CM की सत्ता पर कमजोर हो रही पकड़ कोर्ट की सख्ती

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगा नदी में पलटी नाव 10 लापता, जानें कैसे हुआ हदासा
Next Article BJP ने स्टिंग ऑपरेशन के जरिए केजरीवाल सरकार पर आबकारी नीति को लेकर बोला हमला

Related Posts

Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.