Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुस्कान अस्पताल के प्रबंधक डॉ इरफान पर की गई फायरिंग ,बाल बाल बचे
झारखंड

मुस्कान अस्पताल के प्रबंधक डॉ इरफान पर की गई फायरिंग ,बाल बाल बचे

October 2, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बोकारो: बोकारो चर्चित मुस्कान हॉस्पिटल के प्रबंधक और शहर के जाने माने सर्जन डॉ. मो इरफान अंसारी पर शनिवार की देर रात गोली चलाई गई . एक अज्ञात अपराधी ने इरफान के वाहन पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की गई लेकिन हमले में डॉ इरफान अंसारी बाल-बाल बच गए। चिकित्सक पर हुए ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार घटना शहर के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र की तेतुलिया बस्ती के पास की है। डॉ मो इरफान अंसारी चास की रामनगर कॉलोनी स्थित मुस्कान हॉस्पिटल से मरीजों को देखकर अपने घर मखदुमपुर जा रहे थे। डॉ इरफान ने बताया कि वह हाइवे होकर गुजर रहे थे, तभी तेतुलिया बस्ती के समीप मुख्य मार्ग पर ब्रेकर होने के कारण गाड़ी की गति धीमी हुई। तभी घात लगाकर वहां खड़े दो अपराधियों में से एक ने ड्राइवर की तरफ से गोली चला दी। चालक मन्नान ने पहली गोली चलते ही कार को तेजी से भगाया। अपराधी ने कार के पीछे से भी चार राउंड फायरिंग की। गोली चलाने वाले अपराधी की दाढ़ी थी। सूचना मिलने पर सेक्टर-12 थाना पुलिस जांच में जुट गयी है।

इधर घटना के बाद एसपी चंदन झा ने बताया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, डॉक्टर इरफान अंसारी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जिस तरह से घात लगाकर हमला किया गया है। यह एक डर पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सहयोग कर रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों को जल्द पकड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

वहीं सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। चिकित्सक के मुताबिक उन्हें कोई थ्रेट नहीं था और ना किसी से कोई दुश्मनी थी। पुलिस अपने अनुसार अनुसंधान को आगे बढ़ा रही है, जो भी मामले में इनपुट और सुराग सामने आएंगे उस मुताबिक अपराधियों की गिरफ्तारी भी होगी। अंधेरा रहने के कारण सीसीटीवी में कुछ साफ दिख नहीं पा रहा है। पुलिस मामले का उद्भेदन जल्द कर लेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Next Article Big news: 174 लोगों की मौत, फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा के बाद मची भगदड़

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.