Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार का शानदार बाउंस बैक, सेंसेक्स 1,078 अंक तक उछला
बिजनेस

चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार का शानदार बाउंस बैक, सेंसेक्स 1,078 अंक तक उछला

December 26, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। लगातार चार कारोबारी दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार ने शानदार बाउंस बैक किया। दिन के कारोबार के दौरान शेयर बाजार करीब 1.5 प्रतिशत तक उछल गया।

हालांकि कारोबार के आखिरी आधे घंटे में हुई मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार इस ऊंचाई पर कायम नहीं रह सका और ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर बंद हुआ। पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 1.20 प्रतिशत और निफ्टी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद होने में सफल हुए।

auto

आज दिन भर के कारोबार में फार्मास्यूटिकल सेक्टर को छोड़कर स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी आम तौर पर अच्छी खरीदारी होती रही। दिन भर के कारोबार के बाद निफ्टी के बैंक इंडेक्स में 2.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस इंडेक्स में शामिल 12 में से 11 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह मेटल, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर में भी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।

पूरे दिन के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,066 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,771 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 295 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 5 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 38 शेयर हरे निशान में और 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 90.21 अंक की गिरावट के साथ 59,755.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बाजार में मामूली बिकवाली भी हुई। इसके बाद बाजार में चौतरफा लिवाली का जोर बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स की चाल भी तेज होने लगी।

दिन के पहले कारोबारी सत्र में चौतरफा लिवाली होती रही, जिससे सेंसेक्स भी लगातार ऊपर की ओर चढ़ता गया। हालांकि दोपहर 12:30 बजे के बाद कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव बनने से सेंसेक्स की चाल में हल्की गिरावट भी देखी गई। दोपहर 1 बजे के बाद से एक बार फिर खरीदारी का जोर बन गया, जिससे सेंसेक्स की चाल दोबारा तेज हो गई।

बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से शाम 3 बजे के करीब सेंसेक्स 1,078.70 अंक उछलकर आज के सबसे ऊपरी स्तर 60,833.78 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में हुई मुनाफावसूली की वजह से ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 350 अंक लुढ़क कर 721.13 अंक की मजबूती के साथ 60,566.42 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। ये सूचकांक 23.60 अंक की बढ़त के साथ 17,830.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव में कुछ मिनट के लिए निफ्टी में गिरावट का रुख बना, जिससे ये सूचकांक गिरकर 17,774.25 अंक तक आ गया। इसके बाद बाजार में शुरू हुई तेज खरीदारी से निफ्टी के भी पंख लग गए।

खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक तेजी से ऊपर की ओर चढ़ने लगा। हालांकि दिन के दूसरे कारोबारी सत्र की शुरुआत में मुनाफावसूली के चक्कर में हुई मामूली बिकवाली के कारण निफ्टी की चाल भी थोड़ी धीमी हुई। थोड़ी ही देर बाद एक बार फिर बाजार में खरीदारी का जोर बन जाने की वजह से ये सूचकांक तेजी से ऊपर की ओर चढ़ने लगा।

आज का कारोबार बंद होने के आधा घंटा पहले चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक 270.30 अंक की छलांग लगाकर आज के सर्वोच्च स्तर 18,084.10 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में मुनाफावसूली के चक्कर में हुई बिकवाली की वजह से निफ्टी ने ऊपरी स्तर से करीब 70 अंक नीचे खिसक कर 207.80 अंक की तेजी के साथ 18,014.60 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

पूरे दिन हुए कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक 4.17 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 4.02 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 3.12 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.69 प्रतिशत और कोल इंडिया 2.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। इसके इतर सिप्ला 2.02 प्रतिशत, डिवीज लेबोरेट्रीज 1.99 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.43 प्रतिशत, नेस्ले 1.17 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleताजिकिस्तान में फंसे झारखंड के 44 मजदूरों को फ्लाइट से दिल्ली लाया गया
Next Article मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही बजेगा बैंड-बाजा और निकलेगी बारात

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.