Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही बजेगा बैंड-बाजा और निकलेगी बारात
Headlines

मकर राशि में सूर्य के प्रवेश करते ही बजेगा बैंड-बाजा और निकलेगी बारात

December 26, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

ग्वालियर। 16 दिसंबर से चल रहा खरमास आगामी 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही समाप्त होने जा रहा है। खरमास की समाप्ति के साथ ही वर्ष 2023 में सभी तरह के मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

नए साल को लेकर हर कोई उत्सुक है। हर इंसान चाहता है कि नया साल उसके जीवन में नई खुशियां, नई उम्मीद और उन्नति लेकर आए। यह 2023 साल शादी विवाह के लिए बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस साल शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए बेहद 59 शुभ मुहूर्त लेकर आएगा। श्रावण मास के साथ लग रहे अधिक मास और देव शयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी की चतुर्मास को छोड़ दें तो लगभग हर महीने शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार हिंदू विवाह में तारीख तय करते समय विवाह मुहूर्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा माना जाता है कि अशुद्ध मुहूर्त में किए गए विवाह का असर जोड़े पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए शादी विवाह को शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए। यह परंपरा हमारे हिंदू रीति रिवाज में बहुत ही शुभ मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल में कुल चार अबूझ मुहूर्त होते हैं, जिनमें मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे आखातीज, देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी और भड़ली नवमी, इन चार मौके पर मुहूर्त ना होते हुए भी शुभ कार्य विवाह किए जा सकते हैं।

2023 में 59 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च 2023 में होलिका अष्टक, अप्रैल में धनु मास लगने से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। जून माह से चतुर्मास आरंभ हो जाएगा तो 4 महीने बाद ही कोई शुभ कार्य आरंभ होगा। 29 जून को देवशयनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके चलते शुभ मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु 23 नवंबर, 2023 को जब योग निद्रा से बाहर आएंगे। तभी शादी की शुरुआत होगी। यानी हिंदू धर्म में 29 जून, 2023 से लेकर 23 नवंबर, 2023 तक शादी नहीं होंगी।

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त कुछ इस तरह से रहेंगे:

जनवरी 2023: 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31

फरवरी 2023: 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22, 23 ,28

मई 2023: 4 ,6, 8, 9, 10, 11, 15 ,16, 20 ,21, 22, 27, 29 ,30

जून 2023: 3, 5, 6 ,7 ,11, 12 ,23 ,24 ,26 ,27

नवंबर 2023: 23, 24, 27, 28, 29

दिसंबर 2023: 6, 7, 8, 9, 11, 15

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार का शानदार बाउंस बैक, सेंसेक्स 1,078 अंक तक उछला
Next Article बर्फीले तूफान का कहर, अब तक 30 की मौत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.