Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » स्वामीनारायण संस्था ने मानवता की सेवा के लिए काम किया: दत्तात्रेय होसबाले
देश

स्वामीनारायण संस्था ने मानवता की सेवा के लिए काम किया: दत्तात्रेय होसबाले

December 26, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अहमदाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज ने बोचासणवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) को विश्व व्यापी बनाकर ईश्वर भक्ति, धर्म श्रद्धा, राष्ट्रप्रेम और मानवता की सेवा के लिए अपना समग्र न्यौछावर किया। इसके परिणामस्वरूप लाखों लोगों की जीवन में पवित्रता का भाव आया और उनका जीवन सार्थक होकर प्रसन्नता से भरा रहा। उन्होंने प्रमुख स्वामी महाराज को नमन करते हुए जन्म शताब्दी महोत्सव के आयोजन के लिए महंत स्वामी समेत अन्य सभी संतों का अभिवादन किया। होसबाले अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड स्थित प्रमुख स्वामी नगर में आयोजित राष्ट्रीय संत सम्मेलन के अवसर पर बोल रहे थे।

होसबाले ने कहा कि यह एक संत की जन्म शताब्दी महोत्सव मात्र नहीं है। प्रमुख स्वामी महाराज ने अपने लिए या स्वामीनारायण संस्था के लिए ही सिर्फ कार्य नहीं किया। उन्होंने राष्ट्र, धर्म और समस्त जनता के लिए कार्य किया है। इसलिए यह महोत्सव लाखों लोगों के जीवन में पवित्रता और पावन भावनाओं को उजागर करने का पवित्र कार्यक्रम हैं। इस पावन नगरी में आकर लोग अपने जीवन को कृतार्थ करते हैं, शांति प्राप्त करते हैं। साथ ही उनके जीवन में धर्म के मार्ग पर चलने का एक संकल्प जागृत होता है। इससे बड़ा कोई दूसरा कार्य नहीं हो सकता है, यह सबसे बड़ी मानव सेवा है।

auto

होसबाले ने कहा कि लोगों में एक सात्विक संतोष पैदा करना ही ईश्वर पूजा है। मानव मन की गहराई में रहने वाला सात्विक संतोष लोगों में उत्पन्न करना ही संतों के जीवन का लक्ष्य है। प्रमुख स्वामी महाराज ने विश्व भर के लाखों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक आनंद, संतोष को उजागर किया। लोगों को पवित्रता के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। इसकी वजह से समग्र विश्व में लाखों करोड़ों लोग उनका सत्संग करते हैं।

सरकार्यवाह ने कहा कि सत्य, शुचिता, करुणा और तपस्या यह चार आयाम धर्म का प्रकटीकरण है। प्रमुख स्वामी महाराज ने इन चारों आयामों में धर्म को प्रतिपल, प्रतिदिन प्रकट किया। उनके जीवन के कई प्रसंगों से उनकी आंखों में आंसू आ जाता है। प्रमुख स्वामी के जीवन का सूत्र था कि अन्य के आनंद में खुद का आनंद, दूसरे के सुख में अपना सुख देखकर प्रतिपल परोपकारी बनकर अपने जीवन को दूसरों के लिए उदाहरण स्वरूप बनाया जाए।

बोचासणवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) भारत ही नहीं बल्कि समस्त विश्व में सेवा के अनेक कार्य किए हैं। धर्म भारत में जीवंत है, संस्कृति भारत में प्रभावगत है, इस धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलने वाले लोग समाज, राष्ट्र, विश्व के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हम अपने जीवन को पवित्र, पावन बनाने का संकल्प करे। इस अवसर पर विभिन्न महामंडलेश्वर, संत-महंतों ने भी आशीर्वचन दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबर्फीले तूफान का कहर, अब तक 30 की मौत
Next Article Breaking: विधायक ममता देवी की विधायकी गयी, विधानसभा अध्यक्ष ने लगाई मुहर

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.