WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लबर्न। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्सन यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता में आठवीं वरीय सेरेना ने सोमवार को खेले गए महिला एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में रुस की युवा खिलाड़ी एनास्तासिया पोटपोवा को शिकस्त दी।
सात बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाली सेरेना ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में पोटपोवा को 6-0, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।जहां उनका सामना स्लोवेनिया की टमारा जिदांसेक और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली दक्षिण कोरिया की हान ना लीए के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

