Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 05:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज छोड़ेंगे टीम!
स्पोर्ट्स

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज छोड़ेंगे टीम!

August 6, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी लौकी फग्युर्सन और कार्लोस ब्रेथवेट ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का मन बना लिया है.

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हाे रहा है. इस साल टीम प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी जबकि जुलाई में टीम के हेड कोच जैक्स कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच ने पद छोड़ दिया. टीम को अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दिनेश कार्तिक की कप्तानी में खेल रही टीम की ओर से पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ आंद्रे रसेल ही प्रभावित कर सके थे.

अब टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के खिलाड़ी लौकी फग्युर्सन और कार्लोस ब्रेथवेट ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का मन बना लिया है. पिछले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी खराब रही थी और आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड की ओर से बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार रहे फग्युर्सन को केकेआर ने अधिक मौके नहीं दिए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में लौकी फग्युर्सन ने टीम की ओर से पांच मुकाबले खेले थे. इनमें उन्होंने दो विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 10.76 रही. उनका औसत 91.50 का रहा. फग्युर्सन को 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जबकि उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था.

जहां तक बात वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट की है तो केकेआर ने इस खिलाड़ी को 5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. हालांकि आईपीएल के पिछले सीजन में वे अधिकतर मुकाबलों में बैंच पर ही बैठे रहे. ब्रेथवेट को केवल दो मैचों में खिलाया गया. इनमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला और वह केवल 11 रन ही बना सके. माना जा रहा था कि उन्हें चोटिल आंद्रे रसेल के बैकअप के तौर पर टीम में रखा गया था. हालांकि आंद्रे रसेल चोट के बावजूद खेलते रहे और गेंद और बल्ले से आईपीएल में अपना जलवा बिखेरते रहे.

ब्रेथवेट और फग्युर्सन के टीम छोड़ने का यह भी मतलब होगा कि कोलकाता नाइटराइडर्स को अब एक ऑलराउंडर और एक बेहतरीन गेंदबाज की जरूरत होगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article1 फिल्म के 33 करोड़, कलंक फ्लॉप होने पर भी कम नहीं हुई वरुण धवन की फीस
Next Article 370 पर बौखलाए अफरीदी को गंभीर का जवाब, बोले- बेटे PoK का भी निकालेंगे हल

Related Posts

Headlines

क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया का ऐतिहासिक धमाका, भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में धोया

October 22, 2026
Headlines

एशियन पैरा गेम्स का शंखनाद, PM बोले- आत्मविश्वास के साथ करें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

October 18, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.