अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
आर्टिकल 370 पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर और सांसद बने गौतम गंभीर ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया है। अपने
भारत ने कश्मीर से हटाया अनुच्छेद 370 तो अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र पर उठाए सवाल
कश्मीर में अनुत्तेजक आक्रामकता, मानवता के खिलाफ अपराध के लगाए थे आरोप
गंभीर बोले, अफरीदी बिल्कुल सही लेकिन वह अपने ट्वीट में PoK लिखना भूल गए
चिंता मत कीजिए, हम इसका (पाक अधिकृत कश्मीर) भी हल निकालेंगे बेटे: गंभीर
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर का स्पेशल स्टेटस खत्म करने से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने सोशल मीडिया पर अपनी बौखलाहट जाहिर की थी। अफरीदी की इस तिलमिलाहट पर क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने जवाब देने में देर नहीं लगाई। अपने दौर में आक्रामक शैली के बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने अफरीदी को टि्वटर पर जवाब देते हुए उन्हें आईना दिखाया और उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की याद दिलाई। साथ ही गंभीर अफरीदी को यह भी बता दिया कि चिंता मत करो बेटे, हम उसका भी हल निकाल लेंगे। इस मौके पर गंभीर ने अपने ही अंदाज में अफरीदी को ‘बेटा’ भी कहा है।
