WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले में रविवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस क्वेटा से कराची जा रही इस बस में 48 यात्री सवार थे।
लासबेला जिले के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम के मुताबिक 48 यात्रियों को लेकर वाहन क्वेटा से कराची की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन लासबेला के पास यू-टर्न लेने के दौरान एक पुल के खंभे से टकरा गया और उसमें आग लग गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लिया जा सकता है।

