WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
साउथ अफ्रीका (पोचेफस्ट्रूम )। भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम 68 रनों पर ही सिमट गई थी. भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे. इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. भारत की ओर से टी. साधू, पार्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने दो-दो विकेट चटकाए.
भारतीय महिला टीम ने पहली बार कोई वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इससे पहले सीनियर टीम कुछ मौकों पर फाइनल तक तो पहुंचने में सफल रही थी लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी. अब भारत की यंग ब्रिगेड नेे ये सपना साकार कर दिखाया है.

