Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:25 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उज्जैन में बने नेत्र अस्पताल का पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ : शिवराज
Headlines

उज्जैन में बने नेत्र अस्पताल का पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ : शिवराज

January 30, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। उज्जैन में सोमवार को स्वामी नारायण आश्रम द्वारा बनवाए गए नेत्र अस्पताल का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने शिव ज्ञान मोतीलाल आई हॉस्पिटल का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा वर्चुअली शुभारंभ करने पर उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन में नेत्र चिकित्सालय के निर्माण के लिए स्वामीनारायण संस्था और इससे जुड़े देश-विदेश के भक्तों के सहयोग के लिए भी हृदय से आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जयिनी, धरती की नाभिस्थली प्रतिकल्पा, गुरु संदीपनी की तपोभूमि, आदि शंकराचार्य जी की दीक्षा भूमि, राजा विक्रमादित्य जी की राजधानी, महाकवि कालिदास की कर्मभूमि अब स्वामी नारायण संस्था की कर्मभूमि के रूप में भी जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 बिस्तरीय क्षमता वाले इस अस्पताल से पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र के लाखों रोगियों को लाभ मिलेगा। इस पुण्य और पवित्र काम के लिए मैं स्वामीनारायण संस्था का आभार प्रकट करता हूं।

auto

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 2016 में जब सिंहस्थ हुआ था, तब संस्था ने तय किया था कि उज्जैन में एक भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे, लेकिन जब आपको पता चला कि मंदिर से ज्यादा एक नेत्र चिकित्सालय की आवश्यकता है, तो संस्था ने चिकित्सालय बनाने का निर्णय किया, आपका अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सालय के निर्माण के कार्य में स्वामीनारायण संस्था से जुड़े हुए देश-विदेश के भक्तों का विशेष सहयोग मिला है, मैं उनको प्रणाम करता हूं। मुझे खुशी है कि अत्याधुनिक मशीनों, उपकरणों की सहायता से अनुभवी चिकित्सक की टीम रोगियों का इलाज करेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने जर्मन प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
Next Article उज्जैनः मंदिर की जगह बना आंखों का अस्पताल, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

Related Posts

Headlines

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026
Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.