Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जर्मनी: हैमबर्ग में चर्च के अंदर गोलीबारी से 6 लोगों की मौत
दुनिया

जर्मनी: हैमबर्ग में चर्च के अंदर गोलीबारी से 6 लोगों की मौत

March 10, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hamburg. जर्मनी के हैमबर्ग में गुरुवार को हुई गोलीबारी की घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। जर्मन पुलिस के अनुसार चर्च में हुई इस घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह घटना गुरुवार को स्‍थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुई है। पुलिस का कहना है कि इस गोलीबारी में एक या फिर इससे ज्‍यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा है कि घटना को अज्ञात हमलावरों की तरफ से अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने लोगों से घरों के अंदर रहने की दी चेतावनी

हैमबर्ग के जिस चर्च में यह घटना हुई है, उसे यहोवा विटेनस केंद्र के तौर पर जाना जाता है। माना जा रहा है कि संदिग्‍ध की भी इस घटना में मौत हो गई है। पुलिस की तरफ से मृतकों के आंकड़ों पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, स्‍थानीय मीडिया की मानें तो घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। हैमबर्ग पुलिस की तरफ से बताया गया कि उन्‍हें रात करीब नौ बजे इमरजेंसी कॉल्‍स आनी शुरू हुई थीं। पुलिस प्रवक्‍ता की तरफ से बताया गया है कि अथॉरिटीज की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जैसे ही घटनास्‍थल पर पहुंची तो हर तरफ बस लाशों का ढेर लगा हुआ था। फर्श पर लाशों के अलावा घायल लोग दर्द में तड़प रहे थे। जिस समय घटना हुई, चर्च के अंदर कोई कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस ने इस बात पर कोई जानकारी नहीं दी कि यह कोई आतंकी घटना थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि इस समय अभी इस बारे में कुछ नहीं पता लग सका है कि आखिर इस घटना को क्‍यों अंजाम दिया गया या फिर इसका मकसद क्‍या था?

घटनास्‍थल से आई फुटेज में नजर आ रहा है कि कई दर्जन हथियारबंद पुलिस ऑफिसर्स सेंटर के अंदर मौजूद हैं, जबकि एक हेलीकॉप्‍टर ऊपर चक्‍कर लगा रहा है। चर्च के आसपास की सभी गलियों की नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस ने इस इलाके में सर्वोच्‍च स्‍तर के खतरे की चेतावनी दी है। आसपास के लोगों को घरों के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। हाल के कुछ वर्षों में जर्मनी में कई ऐसे हमले हुए हैं, जिन्‍हें कट्टरपंथियों की तरफ से अंजाम दिया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमैट्रिक-इंटर के सभी बोर्ड के टॉपर्स स्टूडेंट को राज्य सरकार देगी प्रोत्साहन राशि
Next Article MP के पूर्व मंत्री को गोवा में कॉल गर्ल से पिटे

Related Posts

Headlines

ईरान पर अमेरिका का बड़ा दबाव! तीन युद्धपोत, 200 लड़ाकू विमान तैनात

April 25, 2026
दुनिया

कतर के सबसे बड़े गैस टर्मिनल पर ईरान का हमला, दुनिया भर में हड़कंप

March 19, 2026
Headlines

काबुल पर पाकिस्तान का एयरस्ट्राइक! 400 लोगों की मौ’त का दावा

March 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.