Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रंप ने मेरे साथ किया रेप व अपमानजनक टिप्पणियों के साथ उड़ाया मजाक: ई जीन कैरोल
दुनिया

ट्रंप ने मेरे साथ किया रेप व अपमानजनक टिप्पणियों के साथ उड़ाया मजाक: ई जीन कैरोल

April 28, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

न्‍यूयॉर्क। अमेर‍िका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फि‍र चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन उससे पहले फिर वह मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। पूर्व कॉलमनिस्ट ई जीन कैरोल के यौन उत्पीड़न मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कैरोल ने न्यूयॉर्क के एक जूरी को बताया कि ट्रंप ने उनके साथ बलात्कार किया और बाद में अपमानजनक टिप्पणियों के साथ उनका मजाक उड़ाया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कैरोल ने बताया कि ट्रंप ने कथित तौर पर 1996 में न्यूयॉर्क डिपार्टमेंट स्टोर के चेंजिंग रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया और एक किताब में आरोपों के सार्वजनिक होने पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कैरोल ने कहा कि मैं यहां हूं क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने मेरे साथ बलात्कार किया और जब मैंने इसके बारे में लिखा, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने झूठ बोला और मेरी प्रतिष्ठा को चकनाचूर कर दिया। मैं यहां अपनी जिंदगी को वापस पाने की कोशिश कर रही हूं।

हालांकि ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया है। वहीं जज ने ट्रंप को अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर इस मामले के बारे में पोस्ट करने के खिलाफ चेतावनी दी। सोशल साइट पर ट्रंप ने कैरोल के आरोपों को ‘बनाया हुआ स्कैम’ और ‘विच-हंट’ कहा था। जज ने ट्रंप की पोस्ट को पूरी तरह से अनुचित करार दिया।

79 वर्षीय कैरोल का कहना है कि ट्रंप ने मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू पर लग्जरी बर्गडॉर्फ गुडमैन डिपार्टमेंटल स्टोर के चेंजिंग रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया। यह हमला तब हुआ, जब ट्रंप ने मजाक में उनसे महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स ग‍िफ्ट खरीदने के बारे में सलाह मांगी थी। इसके बाद चेंजिंग रूम में उनका यौन उत्पीड़न किया। यह मामला ट्रंप के एक एडल्ट स्टार को किए गए गुप्त पैसे के भुगतान से संबंधित आपराधिक आरोपों के कुछ ही हफ्तों बाद आया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमकान मालिक के बिना कपड़े धूप सेंकने का ‎किराये से कोई लेनादेना नहीं : कोर्ट
Next Article जमीन घोटाला : रांची के पूर्व डीसी के करीबी श्याम भाटिया सहित पांच को समन

Related Posts

दुनिया

38 मुल्क, 68 फिल्में और भारत की शानदार जीत… ट्यूनीशिया में ‘तोयज’ ने रच डाला इतिहास

October 30, 2026
Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.